फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Statement on woman beaten by daughter-in-law in Mahendragarh

सास को बेरहमी से पीटने वाली बहू का वीडियो वायरल, सीएम मनोहर लाल ने दिया ये बयान

Sat, 08 Jun 2019 01:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Statement on woman beaten by daughter-in-law in Mahendragarh
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीट रही है। यह वीडियो हरियाणा के नारनौल का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


अब इस मामले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई हुई है और सास को पीटने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
बता दें कि नारनौल के गांव निवाजनगर में एक वृद्ध महिला को उसकी पुत्र वधू द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर महिला थाना पुलिस ने पुत्र वधू पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार जून को गांव निवाजनगर में भूतपूर्व सैनिक जगदीप की पत्नी चांदबाई (80) को उसकी पुत्रवधू कांता देवी बेरहमी से पीट रही थी।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला को बिस्तर पर शौच आ गया था जो पुत्रवधू को नागवारा गुजरा। आंगन में पुत्रवधू सास को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पड़ोसी की छत पर नाना के घर आई एक युवती ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।


इसकी जानकारी चांदबाई की पुत्रवधू को नहीं थी। वीडियो वायरल करने के साथ ही उक्त युवती ने इसकी जानकारी मामा-मामी को दी। गुरुवार को इस वीडियो की जानकारी गांव निवाजनगर के लोगों की लगी तो गांव के कुछ लोग उक्त परिवार से मिले व आरोपी महिला को खरी-खोटी सुनाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed