{"_id":"5b9e37dd867a557fe4469423","slug":"cm-manohar-lal-said-punjab-should-not-give-ravi-water-to-pakistan-punjab-gives-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले, रावी का पानी पाकिस्तान को न देकर पड़ोसियों को दे पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले, रावी का पानी पाकिस्तान को न देकर पड़ोसियों को दे पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि रावी का पानी पाकिस्तान को छोड़ना बंद कर पंजाब अपने पड़ोसी प्रांतों की प्यास बुझाए, भारत के पानी पर हमारा हक है, इसे दूसरे देश में क्यों बहाया जा रहा है। पाकिस्तान का पानी बंद करने में पंजाब और हरियाणा दोनों का हित है। मनोहर लाल रविवार को पठानकोट के पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मनोहर लाल माता वैष्णों देवी से माथा टेककर वापसी में पठानकोट रुके थे। इस दौरान पठानकोट भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, मेयर अनिल वासुदेवा, महामंत्री राकेश शर्मा और पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने उनका स्वागत किया। मनोहर लाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर पानी बहने के खिलाफ वह पहले भी पंजाब सरकार को अपील कर चुके हैं।
पंजाब के पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान को पानी देने के बजाए पाकिस्तान की ओर पानी बहाकर बर्बाद किया जा रहा है। एसवाईएल मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मामला आज का नहीं है 1976 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर हरियाणा के हिस्से में 3.5 एमएएफ पानी की मात्रा तय की थी। इसका कुछ हिस्सा ही मिल पा रहा है। पंजाब से आग्रह है कि तय की गई मात्रा हरियाणा का हक है, इसे पूरा दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने भी तो हरियाणा के हक में फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप में सैनिक का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में इस्तीफे की मांग के सवाल पर खट्टर ने कहा कि सरकार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरा जोर लगा रही है, तीन आरोपियों की पहचान हुई है और सभी पीड़ित के जानकार हैं। अनजान लोगों और जानकारों के द्वारा किए गए दुष्कर्म में काफी अंतर होता है, मीडिया इस चीज को समझे। सरकार ने आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
वहीं इस मामले में सैनिक का शामिल होना हम सब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सारी घटना में जानकारों का शामिल होना घिनौनी हरकत है, इसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। दबिश जारी है, बहुत जल्द सभी आरोपी जेल में होंगे।
स्वच्छता ही सेवा राजनीति से प्रेरित नहीं
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम को विरोधी 2019 चुनाव से प्रेरित बता रहे हैं, इस सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि यह मुहिम अभी से नहीं, 2014 से चल रही है और इससे देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ेगा। कई प्रांत और शहर ओडीएफ हो चुके हैं, हरियाणा एक साल पहले ही ओडीएफ हो चुका है। अब हम ओडीएफ प्लस की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों का ही नहीं हर नागरिक का फर्ज है कि अपने शहर, राज्य और देश को साफ रखें।