फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar lal said, Haryana to recruit 1,000 Ayush assistants

हरियाणा में 1000 आयुष सहायकों के पदों को स्वीकृति, पानीपत में सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Sun, 08 Nov 2020 07:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 07:17 PM IST
सार

  • हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं हरियाणा योग परिषद के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन 
  • लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये योग प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को संबोधित किया

विज्ञापन
CM Manohar lal said, Haryana to recruit 1,000 Ayush assistants
पानीपत में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एक हजार आयुष सहायकों की भर्ती की जाएगी। इसकी घोषणा सीएम मनोहर लाल ने पानीपत में की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक हजार आयुष सहायकों के पदों की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में 560 व्यायामशालाएं स्थापित हो चुकी हैं और 600 व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। 

विज्ञापन

 

वे पानीपत में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा योग परिषद के योग प्रशिक्षण शिविर में शामिल अध्यापकों को रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर एक सप्ताह का होगा।

विज्ञापन

 

पहले चरण में 2200 अध्यापकों को योग में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति के जीवन में योग का महत्व बढ़ाया जाए। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से योग दिवस जैसा अनुभव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अष्टयोग विद्या मन, आत्मा और शरीर को जोड़कर जो क्रिया-प्रतिक्रिया देती है, उसे योग साधना कहा गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर तीन चरणों में एक हजार स्कूलों में चलाया जाएगा। प्रात:कालीन सभाओं में योग का समावेश होगा। 



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अन्य जिलों से भी जुड़े लोग
यमुनानगर से जुड़े शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन और आत्मा निवास करती है। इस योग विद्या को ऋषि-मुनियों ने आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री को योग शिक्षा में व्यक्तिगत रुचि लेने पर धन्यवाद दिया। पंचकूला से जुड़े विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी अध्यापकों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रदेश सरकार को धन्यवाद किया और कहा कि योग के प्रचार-प्रसार के लिए यह आयोजन बेहतर है। हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जिस तरह से योग को बढ़ाने के लिए योग परिषद का गठन किया गया है। उससे योग विद्या को बल मिला है और इससे नये आयाम स्थापित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed