{"_id":"5c1fc0bcbdec2256f972b3bd","slug":"cm-manohar-lal-s-rally-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम ने कहा- शुरू करेंगे पेंशन योजना...इन्हें होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम ने कहा- शुरू करेंगे पेंशन योजना...इन्हें होगा लाभ
Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान पेंशन योजना पर विचार- विमर्श करेंगे। 60 साल की आयु होने पर किसानों को पेंशन दी जाएगी। हरियाणा में किसानों को कर्ज के नीचे नहीं दबने देंगे। जन विकास रैली में सीएम के 24 मिनट के भाषण में 12 मिनट किसान और सात मिनट ग्राम विकास पर केंद्रित रहा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अटल बीमा योजना के आधार पर ही किसान पेंशन योजना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए जल्द ही मंथन करेंगे। किसान पेंशन योजना 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को मिलेगी। इसका प्रारूप जल्द ही तैयार होगा। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में विपक्ष धराशायी है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम ने कहा कि विधानसभा 2019 के लिए 70 प्लस का टारगेट लेकर मैदान में उतरेंगे। पांच राज्यों के चुनाव में हार के सवाल पर सीएम मनोहरलाल ने कहा एमपी में हमारा वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा था।
विज्ञापन
राजस्थान में महज 0.5 प्रतिशत का अंतर था। यह कोई बड़ी हार नहीं है। देश की जनता भाजपा के साथ है। कर्ज माफी के सवाल पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में इस तरह की नीति बना रहे हैं कि यहां के किसान कर्ज में न फंसे। भावांतर, सूक्ष्म सिंचाई, बीमा योजना के जरिए किसानों को फायदा दिया हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, अगर फिर भी कोई किसान कर्ज में होगा तो उसकी मदद करेंगे। सीएम ने कुल 24 मिनट भाषण दिया। जिसमें 12 मिनट किसान तथा 7 मिनट ग्राम विकास पर संबोधन दिया। करीब चार मिनट तक घोषणाएं पढ़ी। सीएम का भाषण अहीरवाल की सबसे बड़ी समस्या नहरी पानी से शुरू हुआ।