{"_id":"64c8cfa40bc4932c140fc427","slug":"cm-manohar-lal-held-meeting-on-nuh-violence-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: नूंह हिंसा में अब तक पांच की मौत, CM मनोहर लाल बोले-ये सुनियोजित साजिश, किसी को नहीं बख्शेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: नूंह हिंसा में अब तक पांच की मौत, CM मनोहर लाल बोले-ये सुनियोजित साजिश, किसी को नहीं बख्शेंगे
Tue, 01 Aug 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:56 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह में गाड़ियों को आग लगाई गई और कुछ स्थानों पर आगजनी की घटना भी सामने आई। हालांकि नूंह समेत सभी जगह स्थिति सामान्य है। सीएम ने कहा कि नूंह से बाहर के लोग जो इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Nuh Violence
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह हिंसा में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नूंह में उत्पन्न हुई स्थिति पर बैठक के बाद दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nuh Violence: गृह मंत्री विज बोले- मोनू मानेसर की भूमिका नहीं; हर साल यात्रा निकलती है, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नूंह में जो कुछ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना का पता लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन को तुरंत भेजा गया। सीएम ने कहा कि एक सामाजिक यात्रा, जो हर वर्ष निकलती है, पर कुछ लोगों ने आक्रमण किया, पुलिस को भी निशाना बनाया गया। सुनियोजित और षडयंत्रपूर्ण तरीके से यात्रा को भंग किया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है। पुलिस पर भी आक्रमण किया गया और यात्रा को भंग करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर, जिसके एक बयान पर भड़का बवाल और जल उठा नूंह
सीएम ने कहा कि गाड़ियों को आग लगाई गई और कुछ स्थानों पर आगजनी की घटना भी सामने आई। हालांकि नूंह समेत सभी जगह स्थिति सामान्य है। सीएम ने कहा कि नूंह से बाहर के लोग जो इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि शांति बहाली के लिए आगे आएं।