फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal has been taken to In IGMC today for examination after complained of having some respiratory distress

सीएम मनोहर लाल की शिमला में तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में हुई जांच, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 14 Nov 2020 01:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Nov 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal has been taken to In IGMC today for examination after complained of having some respiratory distress
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद शनिवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष वार्ड में डॉक्टरों के एक पैनल ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल का कोरोना टेस्ट भी हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद सीएम मनोहर लाल मेडिकल कॉलेज से बाहर निकले और तबीयत में बेहतरी की बात कही।

विज्ञापन


                                      मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलता सीएम मनोहर लाल का काफिला।
विज्ञापन


उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और डॉक्टरों की सराहना भी की। मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मनोहर लाल का काफिला राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। गुरुग्राम के एक अस्पताल में काफी दिन तक चले इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed