फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM khattar will give new year gift to mahavir singh phogat

'दंगल' देखने के बाद महावीर फौगाट को तोहफा देंगे सीएम खट्टर

Sat, 31 Dec 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
CM khattar will give new year gift to mahavir singh phogat
महावीर फौगाट को तोहफा देंगे सीएम खट्टर
आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल से सुर्खियों में आए पहलवान व कुश्ती कोच महावीर फौगाट को हरियाणा सरकार नववर्ष पर नायाब तोहफा देने जा रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली जनवरी को फौगाट के अखाड़े को ओलंपिक साइज का मैट तोहफे में देंगे। सीएम खुद ये सौगात नहीं देंगे, उनकी तरफ से डीसी भिवानी अखाड़े में जाकर फौगाट को मैट सौंपेंगे। 
विज्ञापन


सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने बताया कि पहली जनवरी को ये तो सिर्फ शुरूआत होगी, इसके बाद प्रदेश के अन्य सौ अखाड़ों को भी सरकार ओलंपिक साइज के मैट प्रदान करेगी। ये 2017 में प्रदान किए जाएंगे। इसके पीछे सरकार का मकसद हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार करना है।
विज्ञापन

सौ अखाड़ों को भी नए साल में दिए जाएंगे मैट

CM khattar will give new year gift to mahavir singh phogat
ओलंपिक साइज के मैट अखाड़ों में होने से पहलवानों को विश्व के अन्य प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबले में मदद मिलेगी। इससे हरियाणा के पहलवान आने वाले समय में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक झटक सकेंगे। 

आर्य ने बताया कि सीएम मनोहर लाल दिल्ली में इसी सप्ताह दंगल फिल्म को देख चुके हैं। इसमें भिवानी के बिलाली गांव के कुश्ती कोच महावीर फौगाट व उनकी बेटियों गीता व बबिता की प्रतिभा को उन्होंने सराहा है। हरियाणा में फिल्म के डेढ़ सौ प्रिंट मनोरंजन कर मुक्त किए जा चुके हैं। स्वर्ण जयंती वर्ष में यह फिल्म प्रदेश के स्कूली छात्र-छात्राओं को दिखाई जाएगी ताकि वे गीता व बबिता से प्रेरित होकर देश का नाम रोशन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed