{"_id":"5794f8344f1c1bc148c4d167","slug":"cm-khattar-says-about-bhupinder-hooda-in-jan-vikas-rally-at-bahadurgarh-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन विकास रैली में बोले सीएम, हुड्डा पर कार्रवाई बदले की भावना से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विकास रैली में बोले सीएम, हुड्डा पर कार्रवाई बदले की भावना से नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM Khattar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर हुई एफआईआर को नाजायज बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही। इस बारे में कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। अगर बदले की भावना से काम करना होता तो डेढ़ साल नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं हुड्डा ने बोला था कि वे किसी भी तरह की जांच कराएं।
मुख्यमंत्री के मुताबिक अभी एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बहादुरगढ़ में जन विकास रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बहादुरगढ़ हलके की करीब आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया और एक परियोजना का शिलान्यास किया।
मुफ्त बिजली देना संभव नहीं
बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में भाजपा की जन विकास रैली को संबोधित करने बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार चार गुणा मुआवजा देने में असमर्थ है। फिर भी जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विकास कार्यों को नहीं रुकने देने के लिए सरकार किसानों को कलेक्टर रेट से 20 प्रतिशत ज्यादा मुआवजा देने को तैयार है। सीएम ने कहा कि वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो बिजली के बिल माफ करने की बजाय प्रदेश की जनता को बिल भरने के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना पैसों के बिजली कैसे मिल सकती है। अगर बिल भरे जाएंगे तो प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

हुड्डा से अच्छे तो चौटाला हैं, जो जेल में भजन कर रहे
रामबिलास शर्मा
- फोटो : file photo
हुड्डा बेड़ियों की खनक से डर रहे
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी पूर्व सीएम भपूंद्र सिंह हुड्डा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा बेड़ियों की खनक से डर रहे हैं। इसलिए उनकी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रहे हैं। शिक्षामंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे अच्छे तो चौटाला हैं, जो जेल में भजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो किया है, उसका भुगतान तो करना ही पड़ेगा। शर्मा ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में हिंसा के लिए भूपेंद्र हुड्डा को ही जिम्मेदार ठहराया।
धनखड़ ने कांग्रेस को बताया हवा-हवाई
कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेताओं को हवा-हवाई करार दिया है। बहादुरगढ़ की जन विकास रैली में लोगों से मुखातिब हुए धनखड़ ने हवाई अड्डों के बहाने कांग्रेस सरकार पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हवाई अड्डा बनवाने का प्रचार कर जमीन महंगी करवाती और अपना काम कर फिर दूसरी जगह हवाई अड्डा बनवाने की बात कह देती थी। कांग्रेस के लोग हवा-हवाई बाते करते थे और भाजपा सरकार न केवल अपनी बातें और वादे पूरा करती है, बल्कि वादों से भी आगे बढ़कर काम करती है।