फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM gave assurance to address the demands of guest teachers

मांगे मानी जाएंगी, समय दें गेस्ट टीचर: सीएम

Fri, 21 Feb 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM gave assurance to address the demands of guest teachers

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गेस्ट टीचरों की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सीएम के साथ वीरवार को बातचीत करने चंडीगढ़ पहुंचे गेस्ट टीचरों के एक ग्रुप ने बैठक का बायकाट कर दिया। यह ग्रुप दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठा है और इसी ग्रुप के गेस्ट टीचरों ने बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री का आवास घेरा था। तब उन्हें बातचीत का न्योता दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने दूसरे गुट के अरुण मलिक और अन्य से बातचीत की। प्रदेश में करीब 16 हजार गेस्ट टीचर हैं।

बातचीत के बाद मलिक ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बैठक के लिए मुख्यमंत्री ने नहीं बुलाया था। वह स्वयं पता करने पहुंच गए थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अनशन पर बैठे ग्रुप के प्रतिनिधियों से कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की हुई है। कमेटी की रिपोर्ट आने दो, वे उनकी मांगों का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि जो गुट अनशन पर बैठा है, वह राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर उन्हें भरोसा करना चाहिए।

बैठक का बायकाट

उधर, दिल्ली से बातचीत करने पहुंचे गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शशिभूषण ने बैठक का बायकाट करने के बाद पत्रकारों से कहा कि बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री के कर्यालय सचिव सूर्यदेव दहिया से भी कहा था कि सीएम से बातचीत सिर्फ उनके ग्रुप की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर, किसी अन्य व्यक्ति को बैठक में बुलाया गया, तो वे बातचीत नहीं करेंगे। शशिभूषण ने कहा कि वह वीरवार शाम साढ़े चार बजे सचिवालय पहुंच गए थे।

करीब सवा सात बजे वह बैठक में पहुंच गए। मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल एडवाइजर एमएस चोपड़ा भी बैठक में थे। तभी अरुण मलिक और उनके साथ कुछ गेस्ट टीचर बैठक में पहुंच गए।

उन्हें देखते ही वह बैठक का बायकाट कर बाहर चले आए। उन्होंने कहा कि अरुण मलिक को प्रधान पद से दो महीने पहले हटा दिया गया था।

राजेंद्र शास्त्री उनके प्रधान हैं और दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठे हैं। सरकार आंदोलन कर रहे गेस्ट टीचरों के संगठन के साथ बात करने के बजाय उस व्यक्ति से बात करना चाहती है तो करे।


उधर, राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाए। जिस अरुण मलिक से सीएम बात कर रहे हैं, उसे गेस्ट टीचर अपना नेता ही नहीं मानते हैं। दिल्ली में उनका अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed