फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Charanjit Channi visits Moga Actor Sonu Sood Sister Malvika sood may get congress ticket from Moga

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली उम्मीदवार बनी सोनू सूद की बहन मालविका, पार्टी में शामिल होते ही मिली टिकट

Mon, 10 Jan 2022 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 04:33 PM IST
सार

संभावना है कि मालविका सूद को मोगा से कांग्रेस का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं मालविका की संभावित उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरजोत कमल ने इसका विरोध किया है। 

विज्ञापन
CM Charanjit Channi visits Moga Actor Sonu Sood Sister Malvika sood may get congress ticket from Moga
सोनू सूद की बहन मालविका बनी मोगा से कांग्रेस की प्रत्याशी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर पर प्रेसवार्ता कर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर मोगा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल के समर्थकों ने कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले का नारेबाजी कर विरोध किया। 

विज्ञापन


सीएम चन्नी ने इसके साथ ही घोषणा की है कि विधायक डॉक्टर हरजोत कमल को कांग्रेस में अच्छा पद दिया जाएगा। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा कि मालविका सूद और सोनू सूद दोनों भाई बहन ने निष्काम सेवा की है। गरीब बच्चों को एक हजार साइकिल देने समेत गरीबों का मुफ्त में इलाज करवाकर सूद परिवार ने समाज में अलग पहचान बनाई है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सोनू सूद ने अपनी एक्टिंग के हुनर से मोगा का नाम देशभर में रोशन किया है और अब सोनू सूद व उनकी बहन मालविका सूद की ओर से समाजसेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण कांग्रेस उन्हें अपने साथ जोड़ने में फक्र महसूस कर रही है। 
विज्ञापन


बगावत की राह पर विधायक हरजोत
सीएम चन्नी व नवजोत सिद्धू की ओर से मालविका को कांग्रेस में शामिल करने व उनके मोगा से चुनाव लड़ने की घोषणा से पहले ही मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल के सैकड़ों समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठे हो गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करते हुए विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने कहा कि उन्होंने पांच साल लोगों की सेवा की है और पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगर पार्टी हाईकमान उनका टिकट काटकर नए शामिल होने वाले लोगों को देती है तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह मोगा से ही चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस चाहे उन्हें टिकट दे या न। उन्होंने कहा कि कई पार्टियां की तरफ से दिल्ली व चंडीगढ़ से उन्हें फोन आ रहें है लेकिन वह पहले कांग्रेस हाईकमान के फैसले को देखेंगे, इसके बाद अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट न दी गई तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


विधायक हरजोत के पक्ष में पार्षदों ने किया मालविका का बहिष्कार
विधायक डॉ. हरजोत कमल के अनुसार मोगा नगर निगम के 32 कांग्रेस पार्षद उनके पक्ष में हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच व पूरी पंचायतें भी उनका समर्थन करती हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान उन्हें दरकिनार कर अगर नए लोगों को टिकट देती है तो उनके समर्थक यह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधायक के वीडियो में कुछ पार्षद व उनके समर्थक कह रहें है कि अगर विधायक हरजोत कमल को टिकट न दिया गया तो वह कांग्रेस व मालविका का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed