फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Charanjit channi helicopter did not get permission to fly due to Security reasons

Punjab election 2022: दो बार हेलीकॉप्टर को उड़ने की नहीं मिली इजाजत, भड़के चन्नी बोले- मैं राज्य का सीएम हूं, आतंकी नहीं

Mon, 14 Feb 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 02:01 PM IST
सार

इस मामले में सुनील जाखड़ ने होशियारपुर रैली में मंच से कहा कि सीएम का यहां आना तय था लेकिन यह शर्मनाक है कि उनकी अनुमति रद्द कर दी गई। अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक दिखावा है।

विज्ञापन
CM Charanjit channi helicopter did not get permission to fly due to Security reasons
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब के चुनावी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस की तरफ से जहां इसके लिए केंद्र सरकार की आलोचना की गई है, वहीं दो बार हेलिकॉप्टर की उड़ान रोके जाने के कारण राहुल गांधी की होशियारपुर और सुजानपुर रैली में नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि वह एक सूबे के मुख्यमंत्री हैं, कोई आतंकवादी नहीं।

विज्ञापन


सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जालंधर में चुनाव रैली को संबोधित करने वाले थे। वहीं राहुल गांधी की पहले होशियारपुर और फिर गुरदासपुर के सुजानपुर में चुनाव रैली थी। सोमवार सुबह जब चन्नी का हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से होशियारपुर के लिए उड़ान भरने लगा तो उनके हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दी गई, जबकि मुख्यमंत्री पहले से दी गई परमिशन के आधार पर हेलीकॉप्टर पर उड़ान का इंतजार करते रहे। इसी इंतजार में जब होशियारपुर रैली का समय निकल गया तो मुख्यमंत्री अपने आवास लौट गए। कुछ समय बाद वह सुजानपुर जाने के लिए निकले तो उनके हेलीकॉप्टर को फिर क्लीयरेंस नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि शाम छह बजे से पहले क्लीयरेंस नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जालंधर रवाना हो गए। चन्नी ने कहा कि पीएम के लिए ‘नो फ्लाई जोन’ का हवाला देते हुए दिन में दो बार हेलीकॉप्टर को उड़ान नहीं भरने दी गई। उन्होंने कहा कि यह कौन सा षड्यंत्र है, कौन सी राजनीति है कि हमें हमारे ही राज्य में रोका जा रहा है। ऐसा कैसे चलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम बोले मेरा भी रोका गया था
पीएम मोदी ने कहा-जब वे गुजरात के सीएम थे और उन्हें भाजपा ने पीएम उम्मीदवार बनाया था, तब पठानकोट से हिमाचल में प्रचार के लिए जाते वक्त उनका हेलीकॉप्टर रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि तब कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) अमृतसर में कहीं जा रहे थे। उनकी वजह से मेरा हेलीकॉप्टर रोका गया था।  इस वजह से मुझे हिमाचल की दो रैलियां रद्द करनी पड़ी थी। 


चन्नी की होशियारपुर यात्रा केंद्र ने जानबूझ कर रोकी: जाखड़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की होशियारपुर की निर्धारित यात्रा केंद्र सरकार द्वारा जानबूझ कर रद्द की गई। जाखड़ ने कहा, ‘अगर भारत का चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है तो मैं समझूंगा कि यह चुनाव एक दिखावा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed