Republic Day 2023: बठिंडा पहुंचे CM भगवंत मान, गणतंत्र दिवस पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
एसएसपी जे इलेनचेजियन ने कहा कि समागम स्थल के नजदीक कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। समागम स्थल के नजदीक और अंदर-बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दोपहर बाद बठिंडा स्थित लेक व्यू गेस्ट हाउस पहुंचे। गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। वहीं जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
कार्यक्रम स्थल के आसपास सैकड़ों की तादाद में पुलिसवालों की तैनाती की गई है। इसके अलावा समागम स्थल के नजदीक पूरी तरह से हाई सुरक्षा जोन घोषित किया गया है। स्टेडियम के नजदीक घरों की छतों पर पुलिस का पहरा रहेगा और समागम स्थल के नजदीक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
गुरुवार को बसंत पंचमी के मौके पर स्टेडियम के नजदीक किसी भी व्यक्ति को पतंग उड़ाने की इजाजत नहीं है। बताते चलें कि दो दिन पहले विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शहर की चार जगहों पर अलगाववादी नारे लिखवाकर सोशल मीडिया में अपना वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधी धमकी दी थी। देश विरोधी नारे लिखने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।
एसएसपी जे इलेनचेजियन ने कहा कि समागम स्थल के नजदीक कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। समागम स्थल के नजदीक और अंदर-बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
लुधियाना: गुरु नानक स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह गुरु नानक स्टेडियम में होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। गुरु नानक स्टेडियम और उसके आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर वाहन को जांच से गुजरना पड़ रहा है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ले रखी है। वह समारोह की सुरक्षा संबंधी पल-पल की रिपोर्ट अधिकारियों से ले रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। मौसम खराब होने के बावजूद भी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस का तगड़ा पहरा है।
गणतंत्र दिवस से पहले मुलाजिमों की पदोन्नति
गणतंत्र दिवस से पहले महानगर में तैनात पुलिस मुलाजिमों को तोहफा दिया गया है। महानगर के 76 पुलिस मुलाजिमों को पदोन्नत कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बुधवार की सुबह अपने दफ्तर के बाहर पार्किंग में प्रमोट होने वाले मुलाजिमों से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 76 पुलिस मुलाजिमों को पदोन्नति मिली है। इनमें दो इंस्पेक्टर बनाए गए हैं, जबकि 35 सब इंस्पेक्टर प्रमोट हुए है। इसके अलावा 39 हेड कांस्टेबलों को प्रमोट कर एएसआई बनाया गया है।
हरपाल सिंह चीमा अमृतसर पहुंचे
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर जिले में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बुधवार शाम अमृतसर पहुंच गए हैं। अमृतसर पहुंचने पर डीसी अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन ने गुलदस्ता व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।