फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann targets Amarinder Singh and Sukhbir Singh Badal at election rally in Jalandhar

Jalandhar Bypoll: सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में की पहली रैली, अमरिंदर सिंह व सुखबीर बादल पर बरसे

Mon, 10 Apr 2023 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 10:21 PM IST
सार

सीएम मान ने कहा कि किसानों के खातों में पैसे गिरदावरी से पहले डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को वह खुद अबोहर में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को चेक बांटेंगे। सबको पता है कि पंजाब पर कुदरत की मार पड़ी है। इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और सभी फसलों पर 15 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देगी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann targets Amarinder Singh and Sukhbir Singh Badal at election rally in Jalandhar
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कमर कस ली है। करतारपुर की दाना मंडी में पहली चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल बिजली पर बड़ी बातें कर रहे हैं। इनसे पूछो इनके शासन में बिजली झपकती रहती थी। वे पहले अपने शासन का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पटियाला में एक और टोल प्लाजा बंद किया जाएगा। यह पंजाब का नौवां टोल प्लाजा होगा, जिसे सरकार बंद करेगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पॉवरकाम को एडवांस में पैसे दे दिए गए हैं। लोगों को गर्मियों में बिजली बिना कट के मिलेगी। पंजाब सरकार ने लोगों को बिजली बिल माफ करने की गारंटी थी तब भी यह लोग ऐसे ही शोर मचाते थे पैसे कहां से आएंगे? बताओ अब बिजली का बिल जीरो आ रहा है या नहीं? इस पर लोगों ने उत्तर दिया आ रहा है। मान ने कैप्टन व सुखबीर पर तंज कसते हुए कहा कि तजुर्बे वालों ने ही तो पंजाब को लूटकर ऐसा हाल कर दिया, इसलिए ही तो लोगों ने इन्हें निकाल कर बाहर फेंका। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करो, जिसने भी पंजाब के लोगों का पैसा लूटा है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इन्होंने जो लूट के पैसों से संपत्तियां बनाई हैं, उन्हें कुर्क कर सारे पैसे सरकार के खजाने में डाले जाएंगे।
विज्ञापन


13 अप्रैल को किसानों के खाते में डालेंगे मुआवजे की राशि
सीएम मान ने कहा कि किसानों के खातों में पैसे गिरदावरी से पहले डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को वह खुद अबोहर में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को चेक बांटेंगे। सबको पता है कि पंजाब पर कुदरत की मार पड़ी है। इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और सभी फसलों पर 15 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देगी। रैली में पहुंचने पर सीएम मान का स्वागत इलाका विधायक बलकार सिंह व स्टेट सचिव राजविंदर थियाड़ा व आप के इंचार्ज हरचंद सिंह बरसट ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed