{"_id":"6672ab96c174c674cd06bac2","slug":"cm-bhagwant-mann-paid-tribute-to-martyred-soldier-trilochan-singh-in-sunam-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम मान ने शहीद जवान त्रिलोचन सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम मान ने शहीद जवान त्रिलोचन सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
Wed, 19 Jun 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को सुनाम के गांव जखेपल पहुंचे। मान ने पिछले दिनों शहीद हुए जवान तरलोचन सिंह के परिवार से दुख सांझा किया और परिवार का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योद्धा हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे।
विज्ञापन
मान ने कहा कि देश की आन-बान-शान की खातिर पंजाब के वीर सपूत अपना बलिदान देने में हमेशा आगे रहे हैं। इन वीर सपूतों को वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन परिवारों को जीवन में किसी तरह की तकलीफ नहीं हो, इसके लिए प्रयास होने चाहिए। इसी के तहत पंजाब सरकार ऐसे महान बलिदानियों के परिवारों को आर्थिक राशि प्रदान कर रही है। पंजाबियों के खून में देश भक्ति का अटूट जज्बा है और सबसे ज्यादा शहादतें पंजाबियों के नाम पर हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन