फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann met British High Commissioner today

Punjab News: ब्रिटिश उच्चायुक्त से मिले सीएम भगवंत मान, चंडीगढ़ से लंदन के बीच सीधी उड़ान का मुद्दा उठाया

Thu, 26 May 2022 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 May 2022 06:11 PM IST
सार

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे और चंडीगढ़ के बीच सीधी उड़ान होने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे खास तौर पर पंजाब और साथ लगते तकरीबन पांच राज्यों को फायदा होगा।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann met British High Commissioner today
मुख्यमंत्री भगवंत मान ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन-चंडीगढ़ के बीच सीधी उड़ान की पंजाब सरकार तैयारी में जुट गई है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान पंजाब और ब्रिटेन ने कृषि, सूचना एवं प्रोद्यौगिकी (आईटी), खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, खेल, सार्वजनिक परिवहन (इलेक्ट्रिक बसें) और बायोमास जैसे क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ाने की सहमति दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान इन क्षेत्रों में पंजाब और ब्रिटेन के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं होने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के पास मौजूद आधुनिक प्रोद्यौगिकी इन क्षेत्रों में हमारी छिपी हुई क्षमता का और अधिक दोहन करने में मददगार होगी।
विज्ञापन


राज्य में ब्रिटेन के निवेशकों का स्वागत होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को सभी मंजूरियां सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम के साथ मिलने को सुनिश्चित बनाया जाएगा। मान ने कहा कि वह पहले ही ब्रिटेन के बड़ी संख्या में संभावित निवेशकों के संपर्क में हैं, जो पंजाब में निवेश करने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे और चंडीगढ़ के बीच सीधी उड़ान होने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे खास तौर पर पंजाब और साथ लगते तकरीबन पांच राज्यों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह उड़ान पंजाबियों के लिए पश्चिम के द्वार के तौर पर काम करेगी। भगवंत मान ने कहा कि कई एयरलाइंस के प्रबंधक उनके संपर्क में हैं और एक बार मंजूरी मिलने की देर है, यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने इस संबंध में हर संभव सहयोग का मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इन मुख्य क्षेत्रों में पंजाब में निवेश करने के लिए दृढ़ संकल्प है।


क्लस्टर बनाने के लिए तैयार पंजाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खास तौर पर जर्मन उद्योग स्थापित करने के लिए क्लस्टर बनाने के लिए पंजाब तैयार है। मुख्यमंत्री ने यह दावा जर्मन के इकनॉमिक एंड ग्लोबल अफेयर्स डॉ. स्टीफन कोच और हैड एनर्जी इंडिया डॉ. विनफ्राईड डैम से मुलाकात के दौरान किया। मुख्यमंत्री के सहयोग और तालमेल के भरोसे के बाद में कोच और डैम ने कहा कि पंजाब में ओद्योगिक विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed