फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cm badal advice to kejriwal to come in development's politics except gimmick,

केजरीवाल को नौटंकी छोड़कर विकास की सियासत में आने की सलाह

Thu, 28 Jul 2016 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jul 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
cm badal advice to kejriwal to come in development's politics except gimmick,
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई घटिया टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। बादल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं की प्रतिदिन कोई न कोई आपराधिक भूमिका स्पष्ट होने कारण पैदा हुई मायूसी का परिणाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटिया सियासी नौटंकी है, जो मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को घटिया सियासत वाले नुक्कड़ नाटक बंद कर विकास और लोगों की सेवा वाली सियासत करने की सलाह दी। बादल ने कहा कि हम यहां लोगों की सेवा करने का बुनियादी कार्य निभाने के लिए बैठे हैं, नौटंकी करने और चिड़चिड़ापन दिखाने के लिए नहीं। लोगों की ओर से दी गई सेवा की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभानी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि केजरीवाल के बयान और कार्य दुनिया भर में भारत के अस्तित्व को गंभीर क्षति पहुंचा रहे हैं। वह विश्व की सबसे बड़ लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं और देशवासियों के लिए विश्व भाईचारे में हास्यास्पद स्थिति पैदा कर रहे हैं। बादल ने केजरीवाल को कहा कि यह घटिया और बेकार टिप्पणियां देश के लाखों लोगों का अपमान हैं, जिन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी में विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed