फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh welcomes central government's decision on Kartarpur corridor

करतारपुर कॉरिडोरः सीएम अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा, लोगों को दी गुरु पर्व की बधाई

Fri, 23 Nov 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh welcomes central government's decision on Kartarpur corridor
Capt Amarinder Singh (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाने के लिए केंद्र के फैसले का स्वागत किया है। इस संबंध में उनका निजी आग्रह स्वीकार किए जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है। गुरुवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को लिखे अलग-अलग पत्रों और किए गए आग्रह के समर्थन के तौर पर इस ऐतिहासिक समारोह को शानदार तरीके से मनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से पारित किए गए संकल्प की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


उन्होंने गुरदासपुर जिले में श्री डेराबाबा नानक जी से अंतरराष्ट्रीय सरहद तक करतारपुर कॉरिडोर बनाने और विकसित करने के संबंध में केंद्र की तरफ से दी गई मंजूरी का विशेष तौर पर स्वागत किया, जिससे पाकिस्तान में रावी नदी के किनारे पर गुरुद्वारा साहिब करतारपुर में जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान हो सकेगी।
विज्ञापन


 कैप्टन ने कहा कि इससे करतारपुर गुरुद्वारा में नतमस्तक होने की लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान सरकार अपनी तरफ रास्ते को खोलने की कोशिश को पूरा करेगी। कैप्टन ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित ऐतिहासिक कस्बे सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विरासती कस्बे के रूप में विकसित करने के केंद्र के फैसले पर भी खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने स्वीकृत प्रोजेक्टों के लिए जल्दी से जल्दी फंड जारी करने के लिए केंद्र से अपील की है, ताकि इन प्रोजेक्टों को एक साल में मुकम्मल किया जा सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने लोगों को दी गुरु पर्व की बधाई

  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख धर्म के पहले प्रमुख श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर विश्वभर के लोगों को गरिमापूर्ण बधाई दी है। गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी का इस साल का प्रकाश पर्व हम सभी के लिए बहुत शुभ अवसर है क्योंकि राज्य सरकार इस दिवस पर साल भर चलने वाले समारोहों का आगाज करेगी। ताकि अगले वर्ष नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाया जा सके।

केंद्र का फैसला प्रशंसनीय : आप 
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान स्थित पहली पातशाही के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब की यात्रा के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाने के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी की ओर से जारी संयुक्त बयान में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, मुख्य प्रवक्ता विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, विधायक कुलतार संधवां, विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और कुलवंत सिंह पंडौरी ने कहा कि ऐसा करके केंद्र सरकार ने सिख संगतों और विश्व भर में रह रहे पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। आप नेताओं ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी समूचे विश्व के गुरु हैं और उनकी शिक्षाओं का प्रचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सुलतानपुर लोधी को हेरिटेज शहर बनाने का फैसला प्रशंसनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed