फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh reached at debt waiver Program in Bathinda

अपने पैतृक गांव में बोले कैप्टन, बरगाड़ी कांड के असली आरोपियों को नहीं बख्शेगी एसआईटी

Tue, 29 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh reached at debt waiver Program in Bathinda
कैप्टन अमरिंदर सिंह

राज्य स्तरीय किसान कर्ज समागम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पैतृक गांव महराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कांड के असली आरोपियों तक एसआईटी जल्द पहुंच जाएगी। कैप्टन ने कहा कि एसआईटी अपना काम कर रही है। पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा एसआईटी को पूछताछ में बताएगा कि उसे गोली चलाने के लिए आदेश कहां से मिले थे।

विज्ञापन


 इस कांड में चाहे कोई भी पुलिस अफसर या सियासतदान शामिल हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि देश के किसानों को बचाने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। सीएम ने कहा कि सूबे पर दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद कांग्रेस सरकार सूबे के दस लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ करेगी। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अकाली सरकार ने अपना छोटापन दिखाते हुए उन शहरों या गांव पर पिछले दस साल में एक पैसा भी खर्च नहीं किया जो ज्यादातर कांग्रेसी कार्यकर्ता या नेताओं से संबंध रखते हैं। कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं करेगी। हर गांव और शहर का विकास किया जाएगा। सोमवार को बठिंडा और मानसा के दस हजार से अधिक किसानों का 97 करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

CM Amarinder Singh reached at debt waiver Program in Bathinda
कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को किसानों के कर्ज माफ करने के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं आया।  कैप्टन ने कहा कि सरकार सूबे की लिंक सड़कों की मरम्मत करवा रही है, जिसके तहत 16 हजार किलोमीटर सड़कों की मरम्मत दो हजार करोड़ रुपये से हो चुकी है और बाकी 16 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत भी जल्द शुरू करवाई जाएगी। 

सीएम ने कहा कि आने वाले समय पर सरकार उन लोगों के लिए भी अच्छी योजना लाने के बारे में सोच रही है जो खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं पर उनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है। आधे घंटे के भाषण के दौरान सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार राज्य में नशे को खत्म करके ही दम लेगी। सीएम ने अपने पैतृक गांव महराज के विकास के लिए 28 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि गांव महराज में जो भी काम होगा, इसे जिले के डीसी और एडीसी अपनी निगरानी में करवाएंगे। इस मौके पर उनके साथ बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और परनीत कौर के अलावा अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

कैप्टन साहब गोली चलाने का हुक्म देने वाले असली जनरल डायर को न बख्शें : जाखड़ 

गांव महराज में कर्जा माफी समागम के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन साहिब बरगाड़ी में गोली चलाने का हुक्म देने वाले असली जनरल डायर को बख्शा न जाए। जाखड़ ने कहा कि एसएसपी चरणजीत शर्मा तो एक मोहरा था। अब वह एसआईटी को बताएगा कि उसे गोली चलाने के हुक्म कहां से मिले थे। 

जाखड़ ने एक सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि जब सूबे के अकाली-भाजपा सरकार थी तो एक हजार से अधिक किसान हर साल खुदकुशी करते थे लेकिन जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से किसानों की खुदकुशी कम हुई है। इसके अलावा जाखड़ ने कहा कि देश चाहता है कि अगली सरकार केंद्र में कांग्रेस की आए और उसकी अगुवाई बतौर प्रधानमंत्री राहुल गांधी करें। 

इस दौरान जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुखबीर बादल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बादलों ने अपने राज के दौरान सूबे की ट्रांसपोर्ट को ही खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि बादल पिता पुत्र ने कभी प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब के लिए कुछ नहीं मांगा, बस हरसिमरत कौर बादल के लिए उन्होंने कुर्सी की मांग रखी।  ओ

संगरूर में मंत्री सिंगला ने बांटे सर्टिफिकेट 

CM Amarinder Singh reached at debt waiver Program in Bathinda
किसानों को प्रमाणपत्र सौंपते मंत्री विजयइंद्र सिंगला

संगरूर के गांव नदामपुर में कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला नेहलका सहकारी सभाओं के 2900 किसानों को 20 करोड़ के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव दौरान किसानों के कर्ज माफी संबंधी जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है।सरकार ने पहले चरण में सहकारी सभाओं से सबंधित ढाई एकड़ तक के किसानों का दो लाख का कर्ज माफ किया था।

 अब दूसरे चरण में ढाई एकड़ से पांच एकड़ तक के 2900 किसानों का बीस करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। इस मौके पर हरविंदर कौर मैनेजर नदामपुर, रामकरन सिंह, पूर्व एडीसी बलवंत सिंह शेरगिल, वरिंदर पन्नवां, गुरजीत सिंह, विपन शर्मा, दर्शन सिंह कालाझाड़,कुलविंदर सिंह माझा, महेश माझी, जसपाल माझी मौजूद थे।

फाजिल्का कोऑपरेटिव बैंक मुख्य ऑफिस में सोमवार को कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सीनियर मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि मुख्य मेहमान फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया फाजिल्का जिले के 7284 किसानों का 47 करोड़ 72 लाख रुपए का कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। 

शर्मा ने बताया कि किसान अपने प्रमाण पत्र बैंक में दिखाकर कर्ज माफ करवा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम फाजिल्का सुभाष खटक, राजिन्द्र वर्मा ब्रांच मैनेजर न्यू ग्रेन मार्केट, अशोक वढेरा सिटी ब्रांच, कृष्ण सिसोदिया राणा ब्रांच, संदीप शर्मा अरनी वाला ब्रांच, इन्द्र नारंग बेगावाली ब्रांच, अविनाश चंद्र मंडी लाधूका ब्रांच उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed