फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleaner hangs himself in food truck of five star hotel, dies

Chandigarh News: पांच सितारा होटल के फूड ट्रक में सफाईकर्मी ने फंदा लगाया, मौत

Tue, 10 Oct 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cleaner hangs himself in food truck of five star hotel, dies
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के एक पांच सितारा होटल के फूड ट्रक में बने एसी किचन में सफाई कर्मचारी के सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। सेक्टर 35बी में रहने वाले नेपाली मूल के भरत बहादुर (40) ने होटल की रसोई में रॉड के साथ फंदा लगाया था। होटल प्रबंधन की सूचना पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इससे पहले भरत को सेक्टर-34 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।होटल का फूड ट्रक अंदर ही खड़ा था। पुलिस और सीएफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मृतक के परिचितों और होटल कर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन

तनाव के चलते उठाया कदमपुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसमें लिखा है कि वह तनाव के चलते यह कदम उठा रहा है। भरत बहादुर अपने पीछे पत्नी व एक 12 वर्ष के बच्चे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed