{"_id":"509db40744594db4562286de4e4071f5","slug":"clean-chit-of-election-commission-to-badal-and-harsimrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल, हरसिमरत को चुनाव आयोग की क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल, हरसिमरत को चुनाव आयोग की क्लीन चिट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में हरकीरत कौर बादल को वोट डालते हुए उनके दादा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और मां शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल द्वारा कथित रूप से देखे जाने के मामले में जिला चुनाव अधिकारी ने बादल और हरसिमरत को क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा है कि हरकीरत ने अकेले ही वोट डाला, लेकिन मशीन का बटन दबाने के बाद बीप की आवाज सुनाई न देने पर वह घबरा गई थी, इसलिए मुख्यमंत्री बादल व शिअद प्रत्याशी हरसिमरत उसे देखने आए थे कि फोटोग्राफर ने तस्वीर खींच ली। बादल और हरसिमरत ने हरकीरत को वोट डालते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन
आप प्रत्याशी ने की बठिंडा में पुनर्मतदान की मांग
बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी जसराज सिंह लौंगिया ने हलके में पुनर्मतदान करवाए जाने की मांग की है। चुनाव आयोग को की गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि 30 अप्रैल को मतगणना के दौरान गड़बड़ी हुई इसलिए इस सीट पर फिर से मतदान करवाया जाए।
विज्ञापन