फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Classes 6th to 8th will start in Haryana from February 1

हरियाणा में एक फरवरी से शुरू होंगी छठी से आठवीं की कक्षाएं, लानी होगी सामान्य स्वास्थ्य रिपोर्ट

Fri, 29 Jan 2021 06:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Classes 6th to 8th will start in Haryana from February 1
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक फरवरी से खोले जाएंगे। स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने कोविड मानकों का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन


स्कूल आने से पूर्व विद्यार्थियों को अपनी स्वास्थ्य जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करानी होगी। कोरोना के लक्षण न होने की यह जांच रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक समय पुरानी नहीं होनी चाहिए। स्कूल खोलने के निर्णय के बावजूद स्कूल प्रबंधन को कोविड-19 महामारी के संबंध में अपनाई जाने वाली सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 मिड-डे मील नहीं परोसा जाएगा
स्कूलों में मिड-डे मील नहीं परोसा जाएगा। अभी पहले से चल रही सूखा राशन योजना ही लागू रहेगी। पकाए गए भोजन के संबंध में स्कूल प्रबंधन समितियों से चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। अभी तक कोविड-19 महामारी के चलते पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए फिलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाई कराई जा रही थी। जनवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन टेस्ट अवसर एप के माध्यम से लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली फरवरी से शुरू होंगी 12वीं तक के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षाएं

हरियाणा सरकार तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा लेने जा रही है। परीक्षाएं पहली फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा अवसर एप के जरिये ऑनलाइन होगी। कोरोना के बाद यह इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की पहली मूल्यांकन परीक्षा है। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का कार्यक्रम सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे। दिसंबर तक ऑनलाइन पढ़ाए गए पाठ्यक्रम में से ही परीक्षा में सवाल आएंगे। अवसर एप पर मूल्यांकन परीक्षा के प्रश्न 24 घंटे तक उपलब्ध रहेंगे।

निदेशालय 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा स्कूल में ही कराएगा। स्कूलों को सीसीडब्ल्यूएफ फंड से प्रति विद्यार्थी प्रति पेपर दो रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है। 10वीं व 12वीं कक्षा का अगर कोई विषय डेटशीट में नहीं है तो उसकी परीक्षा आखिरी दिन ली जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम किया जारी
तीसरी और आठवीं कक्षा के लिए 15 अंक की परीक्षा होगी। नौंवी से बारहवीं कक्षा की परीक्षा 20 अंकों की रहेगी। एक फरवरी को तीसरी और चौथी के गणित और पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। दो फरवरी को हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। तीन फरवरी से पांचवी और छठी की परीक्षा शुरू होगी।

पहले दिन पांचवीं का गणित, पर्यावरण अध्ययन। छठी का गणित और अंग्रेजी का पेपर है। चार फरवरी को पांचवीं कक्षा का हिंदी व अंग्रेजी, छठी का विज्ञान और हिंदी विषय का पेपर होगा। पांच फरवरी को छठी कक्षा का सामाजिक अध्ययन, सातवीं का गणित और अंग्रेजी का पेपर लिया जाएगा। छह फरवरी को सातवीं कक्षा की विज्ञान, हिंदी, आठवीं कक्षा की गणित व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। आठ फरवरी को आठवीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर होने के साथ नौंवीं और दसवीं के पेपर शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed