फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between Nihangs and police in Sultanpur Lodhi Policeman killed and several injured

Punjab News: कब्जा छुड़ाने गई पुलिस पर निहंगों का हमला, होमगार्ड जवान की मौत, डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल

Thu, 23 Nov 2023 03:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Nov 2023 03:58 PM IST
सार

सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर काबिज होने के बाद बुधवार को बूसोवाल रोड पर डेरा पीर गेब पर कब्जा करते 10 निहंग सिंहों को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें 2020 में हुई इसी तरह की झड़प में दर्ज हुए कत्ल केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Clash between Nihangs and police in Sultanpur Lodhi Policeman killed and several injured
सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारे में मौजूद निहंग सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर निहंगों के एक गुट का कब्जा छुड़ाने और हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने गुरुवार सुबह पांच बजे पहुंची पुलिस पर निहंगों ने गुरुद्वारे के अंदर से हमला कर दिया। निहंगों के पथराव और फायरिंग में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें से दो के हाथों पर तेजधार हथियारों से गहरे घाव हो गए हैं।

विज्ञापन


मृतक होमगार्ड जवान की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के रूप में हुई है। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने गुरुद्वारा साहिब की दीवार से सटकर जान बचाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आंसू गैंस के गोले दागे। तीन निहंगों को भी चोट आई है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे पर कब्जे के लिए निहंगों के दो गुटों में लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। बुधवार शाम को भी गुरुद्वारे पर कब्जे के प्रयास में निहंगों के दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस मामले में 10 निहंगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस गुरुवार सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंची थी। गुरुद्वारा साहिब में तीन दिन से माहौल तनावपूर्ण था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से तीन लाइसेंसी हथियार मिले हैं। हालात संभालने एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह, डीसी कैप्टन करनैल सिंह, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, आईजी जालंधर रेंज से आला अधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निहंग सिंहों के मुखी बाबा मान सिंह के साथ करीब तीन घंटे बैठक करके मामला सुलझाया। 

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से फायरिंग नहीं की गई है। होमगार्ड जवाब की मौत निहंगों की गोली से हुई है। घायलों में डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है। तीन पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर किया गया है। दो के हाथ में गहरे घाव हैं। उनकी सर्जरी जालंधर के जोशी अस्पताल में चल रही है। 


 

सेवादारों को बंधक बनाकर किया था कब्जा, अब प्रशासन के कब्जे में

विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला पुलिस को सूचना मिली कि गुरुद्वारा साहिब में सेवादारों को बंधक बनाकर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी धारा-145 लगा दी है और गुरुद्वारा साहिब पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया। अब यह गुरुद्वारा एसडीएम की कस्टडी में है।

सीएम ने की एक करोड़ देने की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होमगार्ड जसपाल सिंह की मौत पर परिवार से गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जवान ने अपना फर्ज निभाया। सरकार परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा एक करोड़ रुपये बीमा के अलग से दिए जाएंगे। होमगार्ड जसपाल सिंह (50) का उनके गांव मनियाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहीद जसपाल सिंह के एक बेटे को पंजाब पुलिस में नौकरी दी जाएगी और दूसरे को भी रोजगार दिया जाएगा।



यह है मामला
एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा था, जिनकी ओर से अपने दो सेवादारों को गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बिठाया हुआ था, जिनका नाम निरवैर सिंह और जगजीत सिंह है। 

21 नवंबर सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल के अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए और निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। 

जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादार निहंग सिंहों की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उक्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुइ झड़प में कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed