फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between Dushyant Chautala and MLA Gautam

Chandigarh News: दुष्यंत चौटाला और विधायक गौतम में भिड़ंत दुष्यंत चौटाला बोले, दिक्कत है तो इस्तीफा दो, गौतम का पलटवार मैं क्यों दूं, तुम दे दो

Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
clash between Dushyant Chautala and MLA Gautam
सदन में आमने-सामने हुए डिप्टी सीएम और विधायक गौतम, दोनों ने की व्यक्तिगत टिप्पणी
विज्ञापन

जजपा विधायक गौतम ने पंचायतों के कार्य में गड़बड़ी और ई टेंडरिंग पर उठाए सवाल

अपने हलके की मांगों की पूरी सूची पढ़ी, सीएम के रोकने पर भी नहीं रुके
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में खड़े हुए जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने अपनी ही सरकार और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को निशाने पर लिया। दोनों में तल्ख टिप्णियां भी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दुष्यंत चौटाला ने यहां तक कह दिया कि अगर दिक्कत है तो विधायक पद से इस्तीफा दो और चले जाओ। पलटवार में विधायक गौतम ने जवाब किया कि मैं क्यों दूं इस्तीफा, तुम दे दो इस्तीफा। करीब 10 मिनट तक सदन में इसी मामले को लेकर माहौल गर्म रहा। गौतम ने कहा कि वह अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हैं, लेकिन उनकी शर्त की है कि सरकार उनकी बात माने। गौतम ने आंदोलन कर रहे किसानों की समस्या के समाधान की बात कही, साथ ही बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बात की। गौतम ने डिप्टी सीएम को संबोधित करतेे हुए कहा कि आप किसानों के बीच गए थे, लेकिन आज तक उनको मुआवजा नहीं किया। डिप्टी सीएम अपने भाषणों में कहते हैं कि मेरे कारण गौतम विधायक बना है। गौतम ने कहा कि उनके निर्दलीय के तौर पर भी 35 हजार वोट थे, मैं अपने दम पर जीता हूं। निजी हमले के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर इतनी ही दिक्कत है तो विधायक पद से इस्तीफा दो और चले जाओ। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, श्रम मंत्री अनूप धानक और जजपा विधायक नैना चौटाला भी गौतम के रवैये पर हमला बोला।

बाक्स
प्रस्ताव की बजाए अपने हलके की समस्याएं गिनाते रहे गौतम, कांग्रेसियों ने किया समर्थन
नारनौंद क्षेत्र के लिए सीएम ने तीन घोषणाएं की थी, वह पूरी नहीं हुई। इसके अलावा, हलके की सड़कें टूटी हैं, इंडस्ट्री नहीं लगी। एक के बाद एक गौतम ने हलके की मांगें पढ़नी शुरू कर दी। बीच में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ स्पीकर ने भी टोका कि मांग पत्र मत पढ़ो, अविश्वास प्रस्ताव पर बोलो, लेकिन गौतम नहीं रुके और अपनी मांगों को सूची पढ़ते रहे। गौतम ने पंचायतों हो रहे विकास कार्यों में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए ई-टेंडरिंग पर सवाल उठाए। पंचायत मंत्री ने कहा कि ई-टेंडरिंग में गड़बड़ी करने वालों के नाम बताएं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर कांग्रेसियों ने मेज थपथपाकर गौतम का समर्थन किया।
विज्ञापन



ईश्वर सिंह बोले, मेरी सीट बदल दो

डिप्टी सीएम और गौतम के बीच हुई बहस के बीच गुहला चीका से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कई बार अपनी सीट से खड़े होकर अपनी बात कहने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने उनको हर बार बैठा दिया। आखिरकार ईश्वर सिंह ने कहा कि स्पीकर साहब मेरी गौतम के पास से सीट बदल दो। बता दें कि इस समय ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम दोनों एक ही सीट पर साथ साथ बैठते हैं। सदन में हर बार गौतम सरकार और अपनी पार्टी को घेरने की फिराक में रहते हैं और मौका लगते ही आरोपों की झड़ी लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी सीएम बोले, गौतम को मंत्री बना देता तो ठीक था

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम सदन में कुछ-कुछ कहते हैं, इनको दिक्कत है कि उनको मंत्री क्यों नहीं बनाया। अगर मैं देंवेद्र बबली के स्थान पर गौतम को विधायक बना देता तो इनको कोई दिक्कत नहीं थी। अब वो बबली से पीछे बैठते हैं तो इनको पीड़ा है। अब वह किस किस की पीड़ा दूर करेंगे। हुड्डा पर भी दुष्यंत ने तंज कसा कि उनको सत्ता पक्ष की तरफ आने की पीड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed