फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between Doctors and patient's relatives

इलाज छोड़ मरीजों के परिजन से जा भिड़े डॉक्टर, जानिए क्या है मामला?

Mon, 20 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Mon, 20 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
clash between Doctors and patient's relatives
FIGHT - फोटो : Demo
जिन डॉक्टरों को लोग भगवान का दर्जा देते हैं, अगर ईलाज छोड़ कर वही लडाई झगड़े पर उतर आए, तो उसे आप क्या कहेंगे? जी हां ये सब कुछ हुआ है गुरदासपुर में। बब्बरी बाईपास के पास बने नए सिविल अस्पताल में शनिवार की रात 12 बजे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब इमरजेंसी वार्ड में तैनात डाक्टरों व मरीज को इलाज के लिए लेकर आए वारिसों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। दोनों गुटों में तकरार हाथापाई तक पहुंच गई। इससे दोनों पक्षों के कपड़े फट गए।
विज्ञापन


एक गुट को अस्पताल के बाहर बालकनी में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस दौरान अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची लेकिन अधिक समय वह वहां मूक दर्शक ही बनी रही। बहरामपुर रोड निवासी कुछ लोग अपनी बुजुर्ग महिला रोगी को लेकर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। इलाज को  लेकर रोगियों के वारिसों तथा डॉक्टर में कहासुनी हो गई। विवाद ने बाद में झगड़े का रूप धारण कर लिया। हाथापाई डाक्टर व रोगी के परिजनों के कपड़े तक फट गए।
विज्ञापन


अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर व सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की अस्पताल में मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस ने डाक्टरों की शिकायत पर दूसरे गुट के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed