{"_id":"68bab7cd55a69b431505645f","slug":"clash-between-ctu-and-hrtc-himachal-buses-not-allowed-to-park-at-counter-in-isbt-43-see-video-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: CTU और HRTC में फिर तनातनी... ISBT-43 में काउंटर पर नहीं लगने दी हिमाचल की बस, जमकर बवाल, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: CTU और HRTC में फिर तनातनी... ISBT-43 में काउंटर पर नहीं लगने दी हिमाचल की बस, जमकर बवाल, Video
Fri, 05 Sep 2025 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 03:52 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर सीटीयू और एचआरटीसी के बीच एक बार फिर से बवाल हो गया। सीटीयू अधिकारियों ने हिमाचल की बस को काउंटर पर लगाने से ही रोक दिया।
विज्ञापन
सीटीयू स्टेशन सुपरवाइजर पर लगाए आरोप।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी परिवहन विभाग (सीटीयू) और हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बीच बसों के संचालन पर एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। दोनों परिवहन निगमों के बीच तनातनी के चलते माहौल एक बार फिर गरमा गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड (आईएसबीटी-43) में वीरवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। सीटीयू और एचआरटीसी की बसों की टाइमिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह 8.50 बजे सीटीयू की बस हिमाचल के हमीरपुर के लिए चलती है। इसी टाइमिंग पर हिमाचल की वॉल्वो बस मनाली के लिए काउंटर पर लगती है। दोनों बसों की टाइमिंग एक होने की वजह से सीटीयू और एचआरटीसी के चालक व परिचालकों के बीच बहस हो गई। आईएसबीटी-43 के काउंटर नंबर 18/19 पर हिमाचल की बसें लगती हैं। सीटीयू बस चालक ने अपनी बस इसी काउंटर पर खड़ी कर दी। इस बात को लेकर एचआरटीसी और सीटीयू के चालकों के बीच बहस हो गई। बात इतनी बढ़ कि की सीटीयू चालक बस हटाने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी सीटीयू की तरफ से इस तरह का हंगामा किया जा चुका है। बस टाइमिंग एक होने की वजह से दोनों निगमों में विवाद होता है। इस बार भी टाइमिंग को लेकर विवाद हुआ, लेकिन बाद में सीटीयू के उच्चाधिकारियों के बात कर मामले को शांत करवाया गया। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह का कहना है कि सीटीयू की बस की टाइमिंग सुबह 8.50 बजे की है, लेकिन चालक बस का काउंटर पर 8.00 बजे की खड़ा कर देते हैं। इस वजह से अन्य बसें काउंटर पर नहीं लग पाती। शुक्रवार सुबह भी इसी तरह का बवाल होने की संभावना बनी थी, लेकिन किसी तरह मामले को फिर से शांत करवाया गया।
विज्ञापन
चालक व परिचालकों का आरोप है कि सीटीयू के स्टेशन सुपरवाइजर सतविंदर सिंह बेवजह हिमाचल की बस को काउंटर पर लगाने से रोका था। इससे पहले भी वह बसों की टाइमिंग को लेकर बवाल करते रहे हैं। हिमाचल के बस काउंटर पर जबरदस्ती अपनी बसों को खड़ा करवाते हैं। बस की टाइमिंग से लगभग एक घंटा पहले ही बस को काउंटर पर लगवा देते हैं। इस वजह से दूसरी बसें काउंटर पर नहीं लग पाती। इससे चालक-परिचालक के अलावा यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आईएसबीटी-43 में रोजाना आती है 350 से 400 बसें
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) की सैकड़ों बसें रोजाना चंडीगढ़ आती व जाती हैं। आईएसबीटी-43 में एचआरटीसी की करीब 350 से 400 बसों एंट्री होती है। क्योंकि आईएसबीटी-43 से ही बसें शिमला, मनाली, देहरादून, हरिद्वार, मंडी, धर्मशाला समेत अन्य राज्यों के लिए भी जाती हैं।