फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civil Services Main Examination: 50 students successful from tricity

सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में ट्राईसिटी के 50 सफल

Thu, 13 Mar 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Civil Services Main Examination: 50 students successful from tricity

सिविल सर्विसेस (आईएएस) की मुख्य परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। लेकिन, इस बार ट्राइसिटी के युवाओं का प्रदर्शन पिछले वर्षों के मुकाबले कमजोर रहा।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में पास हुए 1000 के करीब कैंडीडेट्स में से चंडीगढ़ के मुश्किल से 50 ही इंटरव्यू दौर में पहुंचे हैं।

मुख्य परीक्षा पास करने वालों के लिए इंटरव्यू का दौर सात अप्रैल से शुरू होगा। इनमें अधिकतर डॉक्टर और इंजीनियरिंग पेशे से जुड़े लोग हैं।

परीक्षा में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। मुख्य परीक्षा पास करने वालों में 30 से 35 संख्या लड़कियों की बताई गई है।

सेक्टर-32 स्थित आईएएस स्टडी सर्कल के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार ने भी माना कि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

आम तौर पर इंटरव्यू लिस्ट में ट्राइसिटी से 80 से 100 के बीच युवाओं की संख्या होती थी। इस बार पहले से ही सिविल सर्विसेज में चयनित कैंडीडेट मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सके। ये कैंडीडेट सिविल सर्विसेज में रैंक सुधाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


35 हजार ने दी थी परीक्षा
हर साल मई में सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा होती है। चंडीगढ़ सेंटर से 30 से 35 हजार युवा इसमें शामिल होते हैं। मुख्य परीक्षा में 1000 से 1500 तक ही प्रतिभागी पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैंडीडेट्स में से इंटरव्यू के लिए ट्राइसिटी से 100 के करीब युवाओं का चयन होता रहा है। प्रो. अनिल का मानना है कि नए पैटर्न के कारण मुख्य परीक्षा को कम विद्यार्थी क्लीयर कर सके।


यूपीएससी ने एक विषय कम कर दिया है। साथ ही जनरल नॉलेज पर अधिक फोकस किया गया है।  
 
इंटरव्यू के लिए एक्सपर्ट के कमेंट
करीब 15 वर्ष से सिविल सर्विसेज की तैयारी करवा रहे प्रो. अनिल कुमार ने अप्रैल में होने वाली सिविल सर्विसेज इंटरव्यू के लिए युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं।
- अभ्यर्थी बायोडाटा का पूरी तरह से अध्ययन कर लें।
- इंटरव्यू बोर्ड के सामने कभी गलत जानकारी देने की कोशिश न करें।
- इंटरव्यू के दिनों में बदलते मौसम के कारण सेहत का पूरा ख्याल रखें।
- करंट अफेयर्स के बारे में पूरी जानकारी रखें।
- इंटरव्यू की तैयारी करते समय रोजाना अखबार और मैगजीन जरूर पढ़ें।
- रेडियो और टीवी पर इंटरव्यू को ध्यान से फॉलो करें।
- किसी भी सवाल को लेकर इंटरव्यू कमेटी से तर्क नहीं करें।
- इंटरव्यू में कमेटी नॉलेज से अधिक कॉफीडेंस को परखती है।
- ड्रेस कोड फार्मल होना चाहिए।
- कैंडीडेट की हॉबी से संबंधित काफी सवाल पूछे जाते हैं।
- किसी सवाल का जवाब नहीं आने पर कमेटी अभ्यर्थी का बॉडी लैंग्वेज परखते हैं।
- इंटरव्यू के दौरान हमेशा चेहरे पर हलकी मुस्कान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed