फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civil hospital will be equipped with modern facilities

Chandigarh News: सिविल अस्पताल होगा आधुनिक सुविधाओं से लेस

Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital will be equipped with modern facilities
कुराली। शहर के सिविल अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लेस करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हलके के विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। यह विचार कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने स्थानीय सामुदायिक केंद्र में मार्केट कमेटी के चेयरमैन की ताजपोशी समागम में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

समागम में गगन मान ने कहा कि सिविल अस्पताल पर 13 करोड़ रुपये खर्च करने के अतिरिक्त कजौली वाटर वर्क्स के साथ शहर को जोड़ने के लिए 150 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं और हॉकी स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को वार्ड नंबर 12 की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले समय में काटी गई कॉलोनियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पानी, बिजली, पार्क आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ऐसा न करने पर कॉलोनाइजरों को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हरीश राणा को मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त होने पर बधाई देते हुए सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत हरीश राणा ने पद संभाला। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग, जोधा सिंह मान, पार्षद बहादुर सिंह ओके, नंदीपाल बंसल, खुशवीर सिंह हैप्पी, डॉ. अश्वनी शर्मा, सरपंच गुरिन्द्र सिंह खिजराबाद,नवदीप सिंह सैनी,अमनदीप सिंह रॉकी, प्रदीप रूढा,महिन्द्र कुमार,पंकज कुमार सहित कई अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
चेयरमैन हरीश राणा को पद संभालने के मौके सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed