{"_id":"5deac2068ebc3e1bdc3d8e78","slug":"civic-chandigarh-news-pkl359155238","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्टाफ के लिए पीजीआई की तीन एसोसिएशन ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्टाफ के लिए पीजीआई की तीन एसोसिएशन ने जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में पीजीआई टेक्नीशियन एसोसिएशन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स और पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस मौके पर टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी मुंजाल ने कहा कि पीजीआई में दिन-रात महिला स्टाफ काम करती हैं। हमारी महिला साथियों को असुरक्षित महसूस होती है, क्योंकि उनकी रात में भी ड्यूटी लगती है।
एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रेसिडेंट डॉ. उत्तम ठाकुर ने कहा कि दुष्कर्म एक सामाजिक बीमारी है, इसका इलाज दूसरी बीमारियों की तरह होना बहुत जरूरी है। नर्सिंग एसोसिएशन मेंबर विनोद सिद्धू ने कहा कि रोजाना हो रहे हादसे शर्मनाक हैं। इनके खिलाफ अपना गुस्सा जरूर जाहिर करना चाहिए। यह हादसे सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर धब्बा हैं।
इस मौके पर मंजनीक ने कहा, दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को मारा भी जा रहा है। यह मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनका इलाज एनकाउंटर और फांसी नहीं है बल्कि समाज की समझदारी को ऊपर उठाना है। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर डागर ने कहा कि ट्राइसिटी में देर रात हर जगह नर्स जाती हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी चंडीगढ़ को लेनी चाहिए।