{"_id":"5deabc6e8ebc3e1b973896e5","slug":"civic-chandigarh-news-pkl3591539141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर बोले, लोगों का रुझान दिखा तो सेक्टर 15 को बनाएंगे नया शॉपिंग हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर बोले, लोगों का रुझान दिखा तो सेक्टर 15 को बनाएंगे नया शॉपिंग हब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 15 की साइट काफी दिनों से विवादित थी। लोगों का कहना था कि वेंडर वहां नहीं बैठेंगे, लेकिन शुक्रवार को नजारा कुछ और था। वेंडरों की लंबी कतारें बता रहीं थीं कि सेक्टर 15 की साइटों से वेंडरों को कोई नाराजगी नहीं है। कुछ वेंडरों ने कहा कि यदि लोगों का रुझान अच्छा रहा तो सेक्टर 15 को नया शॉपिंग हब बना देंगे। इस क्षेत्र में वेंडरों के लिए कई संभावनाएं हैं।
विवाद की संभावना के कारण पुलिस और निगम की टीम सेक्टर 15 में सुबह से ही तैयार थी। शुरुआत में कुछ वेंडरों को देख कर्मचारियों को भी लगा कि ज्यादा लोग नहीं आएंगे, लेकिन 9 बजते-बजते वहां दो कतारें पुरुष वेंडर और एक कतार महिलाओं की लग गई। कतार लंबी देख अधिकारियों को दो स्थानों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम करवाना पड़ा। जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। हालांकि कई वेंडरों के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे इसलिए उन्हें लौटना पड़ा। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शेष लोगों को फिर से अगले दिन बुलाया है। उन्हें भी साइट अलॉट कर दी जाएंगी।
रामचंद्र और दिलशेर ने शुक्रवार से ही शुरू किया काम
सेक्टर 17 से सेक्टर 15 वेंडिंग जोन में शिफ्ट हुए रामचंद्र ने अपना लाइसेंस लेकर अपने स्थान पर ही काम शुरू कर दिया। वहीं सेक्टर 15 मार्केट में दिलशेर अली ने भी अपने स्थान पर सुबह से ही कड़ी चावल बेचने का अपना काम शुरू कर दिया। दोनों ने बताया कि वेंडरों के साथ ही पुराने लोग भी खोजते हुए यहां आ रहे हैं। स्थान अच्छा है। लोगों की रुचि रही तो यह वेंडिंग जोन बेहतर विकल्प रहेगा।