{"_id":"5de17f1c8ebc3e54b121a4cf","slug":"civic-chandigarh-news-pkl358399178","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"64 आवासीय 148 व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करेगा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, रजिस्ट्रेशन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 आवासीय 148 व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करेगा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, रजिस्ट्रेशन शुरु
Sat, 30 Nov 2019 02:14 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद 64 आवासीय (फ्री होल्ड-55, लीज होल्ड-9) और 148 व्यावसायिक संपत्तियों (सभी लीज होल्ड) की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन सभी संपत्तियों की नीलामी ई-ऑक्शन से होगी। शुक्रवार से शुरू हुई बोली दाताओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 दिसंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 17 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर 23 दिसंबर और 24 दिसंबर को इन संपत्तियों के लिए बोली लगाई जाएगी।
नीलामी में रखी जाने वाली सभी संपत्तियों की पूरी जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ईऑक्शनडॉट.जीओवी.इन पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड लोगों में ई-ऑक्शन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में ट्रेनिंग कैंप भी लगाएगा।

सेक्टर-63 में एक, दो और तीन बेडरूम फ्लैट्स
आवासीय संपत्तियों में 9 लीज होल्ड जबकि 55 फ्री होल्ड संपत्तियां हैं। इनमें ज्यादातर फ्लैट्स सेक्टर-63 में हैं। इनमें वन, टू और थ्री बेड रूम फ्लैट्स शामिल हैं। इसके अलावा मनीमाजरा, सेक्टर-45, 41, 47, 39, 38 वेस्ट, 49 और 51 में भी आवासीय संपत्तियां हैं।
सेक्टर-63 में तीन बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज एक करोड़ 7 लाख 26 हजार 849 रुपये रखा गया है। दो बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 83 लाख 72 हजार 072 रुपये और एक बेडरूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 54 लाख 80 हजार 077 रुपये रखा गया है। इसके अलावा सेक्टर-51 में 52.53 स्क्वॉयर यार्ड के प्लाट का रिजर्व प्राइज 99 लाख 92 हजार 319 रुपये रखा गया है।
सभी व्यावसायिक संपत्तियां लीज होल्ड
148 व्यावसायिक संपत्तियों के लिए भी प्राइज रिजर्व कर लिया गया है। यह सभी संपत्तियां लीज होल्ड हैं और शहर के विभिन्न हिस्सों में हैं। मनीमाजरा फेज-1, 2 और 3 में अलग-अलग साइज के कुल 79 बूथ हैं। इसके अलावा सेक्टर-40ए में 8, सेक्टर-51ए में 22, मलोया में दो, सेक्टर-38 वेस्ट में 6 बूथ हैं। इसके अलावा सेक्टर-61 (कजहेड़ी) में 31 बेसमेंट के साथ बे शॉप हैं।
गौरतलब है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में अपनी खाली पड़ी संपत्तियों का सर्वे कराने के लिए सीएचबी ने एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने शहर भर में अपना सर्वे किया था। सर्वे के बाद ही कमेटी ने अपनी संपत्तियाें की लिस्ट तैयार की थी।