फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   civic

थोड़ा इंतजार...जल्द चंदन की खुशबू से महकेगी सिटी ब्यूटीफुल

Sat, 30 Nov 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
civic
बस कुछ और इंतजार कीजिए...जल्द ही सिटी ब्यूटीफुल में चंदन की खुशबू महका करेगी। माई ट्री, हार्टीकल्चर, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ पूरे शहर में चंदन के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीने में 2500 पौधेे शहर के बगीचों और घरों में लगाए जा चुके हैं। संस्था और जिम्मेदार डिपार्टमेंट इन पौधों की देखरेख भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर को महकाने का यह सिलसिला माई ट्री के संस्थापक प्रेम गर्ग (सीए) ने शुरू किया। उन्होंने हार्टीकल्चर और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की मदद से शहर के विभिन्न स्थानों पर चंदन के पौधे लगाना शुरू किया। वह 2500 पौधों को शहर के 1500 से अधिक घरों के अतिरिक्त रोज गार्डन, फ्रेगनेंसेस गार्डन, जैपनीज गार्डन, शिवालिक, हेबिसकश गार्डन, एनीमल गार्डन, टाउन पार्क पंचकूला सहित शहर के 10 बगीचों में रोपित कर चुके हैं। बगीचों में 21-21 पौधे लगाए गए हैं। पीजीआई में भी संस्था की ओर से 51 पौधों की एक चंदन वाटिका तैयार की गई है।
विज्ञापन

प्रशासक ने बनवाई चंदन की पहली वाटिका
शहर की सबसे पहली चंदन वाटिका बोटेनिकल गार्डन में बनाई गई। यूटी के प्रशासक बीपी सिंह बदनौर के कहने पर गार्डन में 200 चंदन के पौधों की पहली वाटिका तैयार की गई। प्रशासक ने स्वयं यहां चंदन के पौधे रोपकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू से आ रहे हैं 10 हजार पौधे
शहर के चारों ओर चंदन के पौधों को लगाने के लिए माई ट्री द्वारा बंगलूरू से चंदन के 10 हजार पौधे मंगाए गए हैं। फरवरी में पौधों की यह खेप पहुंच सिटी ब्यूटीफुल पहुंच जाएगी। माई ट्री के संस्थापक सीएम प्रेम गर्ग ने बताया कि इन पौधों को शहर के घरों में रोपित किया जाएगा। घर के स्वामी को इनकी देखरेख की शपथ दिलाई जाएगी।
2 लाख रुपये लीटर है चंदन तेल का भाव
चंदन का तेल सबसे महंगा होता है। एक पेड़ की जड़ से करीब पौने तीन लीटर तक तेल निकाला जा सकता है। बाजार में इसका भाव 2 लाख रुपये लीटर तक है।
क्या हैं चंदन के पौधे के फायदे
- 3-4 साल में ही तैयार हो जाता है चंदन का पौधा
- 6 से 7 हजार रुपये किलो तक बिकती है लकड़ी
- एक पेड़ से 40 किलो तक लकड़ी मिल जाती है
- 5 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी हो जाता है तैयार
- 30 साल तक होती है चंदन के पेड़ की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed