{"_id":"5dd6f4828ebc3e54a00902c2","slug":"civic-chandigarh-news-pkl3576011164","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः सीएचबी ने घटा दिए अपने फ्लैट्स के दाम, अब तीन बेडरूम फ्लैट 1 करोड़ 64 लाख का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः सीएचबी ने घटा दिए अपने फ्लैट्स के दाम, अब तीन बेडरूम फ्लैट 1 करोड़ 64 लाख का
Fri, 22 Nov 2019 10:58 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीचंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब तक के अपने सबसे महंगे फ्लैट्स की कीमत घटाने जा रहा है। चौतरफा आलोचना के बाद सेक्टर-53 के 492 फ्लैट्स की स्कीम के वन, टू और थ्री बेडरूम कैटेगरी के फ्लैट की कीमत कम करने की तैयारी कर ली है। वहीं, ईडब्ल्यूएस के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा। उधर, 30 नवंबर को खत्म होने जा रहे डिमांड सर्वे को भी 15 दिन और बढ़ाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-53 के फ्लैट्स के नए दाम तय कर लिए हैं। नए दामों के तहत थ्री बेडरूम फ्लैट जिसकी कीमत पहले एक करोड़ 80 लाख रुपये थी, वह एक करोड़ 64 लाख रुपये का हो सकता है। टू बेडरूम फ्लैट की कीमत एक करोड़ 47 लाख रुपये थी, जिसे एक करोड़ 37 लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा वन बेड रूम फ्लैट की कीमत 95 लाख रुपये थी, जिसे 90 लाख रुपये किया जा सकता है। सीएचबी ने इन दामों को मंजूरी के लिए हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अजॉय कुमार सिन्हा को भेज दिया है।
सीएचबी ने अपने मुनाफे में की कटौती
15 नवंबर को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में भी महंगे फ्लैट्स का मुद्दा उठा था। उस समय मांग की गई थी कि सीएचबी अपने मुनाफे को कम कर लोगों को राहत दे सकता है। इस पर चेयरमैन ने दामों पर रिव्यू करने को कहा था। इसके बाद अधिकारियों ने रिव्यू किया और फिर मुनाफे में कटौती करने के बाद नई रेट लिस्ट तैयार की गई।

50 फीसदी आवेदन आए तब भी बनेंगे फ्लैट्स
सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-53 में फ्लैट्स बनाने से पहले किए जा रहे डिमांड सर्वे में अगर 50 फीसदी भी आवेदन आते हैं, तब भी फ्लैट्स बनेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 65 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं और अगर दाम कम होते हैं तो इनकी संख्या में और इजाफा होगा। हालांकि, सीएचबी दाम कम करने के बाद डिमांड सर्वे के समय सीमा को भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। 30 नवंबर से बढ़ाकर इसे 15 दिसंबर तक किया जा सकता है।
जो पहले अप्लाई कर चुके हैं, उन्हें भी मिलेगा कम हुई कीमतों का लाभ
सेक्टर-53 में फ्लैट्स खरीदने के लिए जो लोग पहले ही अप्लाई कर चुके हैं, उन्हें भी कम हुई कीमतों का लाभ मिलेगा। सर्वे में अप्लाई करने के लिए एक, दो और तीन बेडरूम फ्लैट के लिए आवेदकों को 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे, जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 5 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी, जिसे बाद में बोर्ड की ओर से समायोजित कर दिया जाएगा।
बता दें कि बोर्ड ने 11 एकड़ भूमि पर अलग-अलग कैटेगरी के 492 के करीब फ्लैट्स का निर्माण करना है। सीएचबी की इस योजना के तहत सीएचबी की ओर से कुल 492 फ्लैट बनाए जाएंगे जिसमें से 192 थ्री बेडरूम और 100 टू बेडरूम फ्लैट बनाने की योजना है। इनके अलावा वन रूम के 120 और ईडब्लूएस कैटेगरी के 80 फ्लैट बनाने की योजना है।