फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's temperature stable, AQI also moved from poor to moderate category.

Chandigarh News: शहर का तापमान स्थिर, एक्यूआई भी खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा

Tue, 21 Nov 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
City's temperature stable, AQI also moved from poor to moderate category.
चंडीगढ़। शहर का अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से स्थिर बना हुआ है। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और दिन का 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी अब सुधार है। हवा खराब से मध्यम की श्रेणी में आ गई है लेकिन अच्छी हवा के लिए शहरवासियों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिन के समय में भी लोग जैकेट और स्वेटर पहनने लगे हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र ने मंगलवार को दिन के समय में बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जाएगी और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed