फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City skater Jahnavi gets gold and bronze

स्केटिंग करते भंगड़ा करती है ये लड़की...राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

Sat, 10 Apr 2021 09:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
City skater Jahnavi gets gold and bronze
नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली जाह्नवी जिंदल। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर की स्केटिंग खिलाड़ी जाह्नवी जिंदल ने 58वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गर्ल्स सब-जूनियर अंडर-14 में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, फ्री स्टाइल में शहर के लिए कांस्य पदक जीतने वाली वह पहली खिलाड़ी बनी।
विज्ञापन

जाह्नवी जिंदल देश और विश्व की पहली ऐसी स्केटर है, जिनके पास स्केट पहनकर भांगड़ा डालने में महारत हासिल है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2021 में जाह्नवी जिंदल का नाम दर्ज हुआ है। इसके साथ ही रोलर फ्री स्टाइल की नेशनल मेडलिस्ट भी हैं। मात्र 13 वर्ष की उम्र में यह उपलिब्ध हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचने की पीछे जाह्नवी के माता-पिता की कड़ी मेहनत हैं, जिनकी बदौलत वह इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड बुक और स्केट के साथ भंगड़ा करने में माहिर बनी।
विज्ञापन

पिता मुनीष जिंदल आईएफएफसीओ कंपनी में डीजीएम हैं और मां दिव्या जिंदल सेक्टर-16 के गवर्नमेंट स्कूल में हिंदी की शिक्षिका हैं। पिता मुनीष ने बताया कि वह खुद एडवेंचर को शौक रखते हैं। बेटी को भी कई बार साथ लेकर गए। एडवेंचर में रिवर क्रॉसिंग, ऊंचाई से जंप लगाने के दौरान जाह्नवी की एडवेंचर में रुचि बढ़ती गई। एडवेंचर स्केटिंग के तहत वह घर की सीढ़ियों, पार्क, मार्केट के शोरूमों के रैंप और वहां बनी सीढ़ियों पर स्केटिंग का अभ्यास करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराना लक्ष्य
जाह्नवी ने फ्री टाइम में स्केट पहनकर पंजाबी और हिंदी गीतों पर डांस करने का अभ्यास शुरू किया। जल्द ही इसमें भी महारत हासिल कर ली। आज वह भारत और विश्व की सबसे युवा स्केटर है जो स्केटिंग करते हुए भंगड़ा डाल सकती है। उसने कहा कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के बाद मेरा लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed