फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's women's women's team incinerate, Nandini scores 6 goals

सिटी की महिला वुमन टीम का जलवा, नंदिनी ने किए 6 गोल किए

Thu, 16 Jan 2020 09:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
City's women's women's team incinerate, Nandini scores 6 goals
चंडीगढ़। सिटी की युवा फुटबॉल खिलाड़ी नंदनी ने नेशनल स्कूल फुटबॉल गेम्स में 6 गोल दागकर टीम को जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नंदनी के बेहतरीन खेल की बदौलत चंडीगढ़ वुमन फुटबॉल टीम ने सीबीएसई की टीम को अंडर-14 आयु वर्ग में 9-0 के एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। चंडीगढ़ की ओर से नंदनी ने खेल के 5वें और 11वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद सीबीएसई की टीम अभी संभली भी नहीं थी कि अदिति ने 14वें मिनट में गोल करके टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद नंदनी ने 22वें और भारती ने 35वें मिनट में गोल करके टीम को हॉफ टाइम में 5-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

फिर हॉफ टाइम के बाद चंडीगढ़ की ओर से नंदनी ने दोबारा मोर्चे को संभाला और खेल के 48वें मिनट में और शगुन ने 53वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 7-0 की बढ़त दिलाने में सफलता पा ली। इसके बाद नंदनी ने खेल के 50वें और 58वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिला दी। वहीं, दूसरा मैच चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया और यह ड्रा पर समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफलता नहीं पा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed