फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's trainee Rupinder Pal Singh shines in Tokyo Olympics.

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी टीम की शानदार जीत में चमके चंडीगढ़ के ट्रेनी रूपिंदर पाल सिंह

Sun, 25 Jul 2021 02:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Jul 2021 02:54 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से पहला गोल दागने वाले रूपिंदर सिंह चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी रह चुके हैं। चंडीगढ़ के खेल विभाग की हॉकी अकादमी के पहले बैच में साल 2002 में प्रवेश लिया था। वहीं 2007 में भारतीय जूनियर हॉकी टीम में जगह बना ली थी।

विज्ञापन
City's trainee Rupinder Pal Singh shines in Tokyo Olympics.
रूपिंदर पाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया। भारत ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत लिया। भारत की ओर से पहला गोल चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी रहे रूपिंदर पाल सिंह ने किया। वहीं हरमनप्रीत ने दो गोल दागे। टोक्यो ओलंपिक के पहले ही मुकाबले में भारत की जीत से हॉकी के खिलाड़ी, कोच और दिग्गज खिलाड़ियाें में काफी जोश है।

विज्ञापन


कोच ने रूपिंदर पाल सिंह के प्रदर्शन पर जताई खुशी
चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के प्रमुख कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीत से शुरुआत की है। इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले मुकाबलाें के लिए खिलाड़ी जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे। अपने ट्रेनी रूपिंदर पाल सिंह की प्रशंसा करते हुए गुरमिंदर सिंह ने बताया वह एक शानदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


अकादमी के पहले ग्रुप के ट्रेनी रहे रूपिंदर पाल सिंह
कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया रूपिंदर पाल सिंह सेक्टर- 42 स्थित यूटी खेल विभाग की हॉकी अकादमी के पहले बैच 2002 में आए थे। यहीं हॉकी की ट्रेनिंग करते हुए वर्ष 2007 में भारतीय जूनियर टीम में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक में हॉकी टीम को बेहतर स्टार्ट मिला
भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में बेहतर स्टार्ट मिला हैं। मैच सभी खिलाड़ियाें ने बेहतर प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत और रूपिंदर पाल सिंह ने शानदार गोल दागे। - सुखबीर सिंह गिल, पूर्व ओलंपियन


लय को बरकरार रखना होगा

न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम जोश से भरी होगी। उन्हें जीत की इसी लय का बना रखते हुए अगले मैचों में पूरे जोश और होश के साथ उतरना होगा। - नरेंद्र सिंह सोढ़ी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और हॉकी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed