फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City players Sanjay and Gurjant Singh will show their talent in HIL League

Chandigarh News: एचआईएल लीग में जलवा दिखाएंगे शहर के खिलाड़ी संजय और गुरजंट सिंह

Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
City players Sanjay and Gurjant Singh will show their talent in HIL League
चंडीगढ़। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा।
विज्ञापन

लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्तूबर तक चल रही है। नीलामी के पहले दिन चंडीगढ़ की सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी के दो ट्रेनी संजय और गुरजंट सिंह लाखों रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया। लीग में शामिल कलिंगा लांसर्स ने संजय को 38 लाख रुपये और सूरमा हॉकी क्लब (पंजाब) ने गुरजंट सिंह को 19 लाख रुपये में टीमों में खरीदा। संजय और गुरजंट सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय सीनियर हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन

मुझे अपने ट्रेनी खिलाड़ियों पर गर्व : कोच
संजय और गुरजंट सिंह ने यूटी खेल विभाग की हॉकी अकादमी में हॉकी पकड़ना और खेलना सीखा। इनको ट्रेनिंग देने वाले यूटी हॉकी अकादमी सेक्टर-42 के प्रमुख कोच गुरमिंदर सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि पहले पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाया। अब देश क सबसे प्रतिष्ठित हॉकी लीग जिसकी सात वर्ष बाद वापसी हुई है, उसमें कंलिगा लांसर्स और सूरमा हॉकी क्लब ने इनकों टीमों में शामिल किया है। यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार निवासी संजय खेलते हैं डिफेंडर :
संजय हॉकी फिल्ड में बतौर डिफेंडर खेलते हैं। संजय ने वर्ष 2018 स्कूल एशिया कप में स्वर्ण पदक, वह टीम के कप्तान थे। वर्ष 2019 यूथ ओलिंपिक में रजत पदक जीता, वर्ष 2021 जूनियर वर्ल्ड कप चैपिंयनशिप-2021 के चौथे पर रहने वाली टीम का हिस्सा रहे। वर्ष 2022 में उन्हें हाॅकी इंडिया ने राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया का अवाॅर्ड दिया गया। इसी साल इंटरनेशनल हाॅकी फेडरनेशन ने संजय को राइजिंग स्टार वर्ल्ड के लिए नामित किया। वर्ष 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। संजय मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं।

अमृतसर निवासी गुरजंट खेलते हैं फारवर्ड :

गुरजंट सिंह बतौर फारवर्ड खेलते हैं। अर्जुन अवाॅर्डी गुरजंट कई बड़े टूर्नामेंट में भारत को अपने बेहतर प्रदर्शन से जीत दिलवा चुके हैं, गुरजंट मूल रूप अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने वर्ष 2005 से 2012 तक चंडीगढ़ अकादमी में रहकर खेल की गुर सीखे। गुरजंट ने वर्ष 2016 लखनऊ में आयोजित पुरुष हाॅकी जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2023 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक जीता, टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता, कॉमनवेल्थ में रजत पदक जीता। गुरजंट को वर्ष 2021 में उनकी खेल उपलब्धियों के अर्जुन अवाॅर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article