फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City golfer Shubhankar Sharma booked ticket for Paris Olympics

Chandigarh News: शहर के गोल्फर शुभांकर शर्मा ने कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट

Wed, 19 Jun 2024 06:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
City golfer Shubhankar Sharma booked ticket for Paris Olympics
चंडीगढ़। देश के नंबर वन गोल्फर व शहर निवासी शुभांकर शर्मा ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाकर कमाल कर दिखाया है। वह देश के नंबर 1 गोल्फर के साथ दो यूरोपियन टूर खिताब जीत चुके हैं। शुभांकर का यह पहला ओलंपिक होगा, जिसमें वह शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही शुभांकर पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले शहर के पहले गोल्फर बन गए हैं। इससे पहले शहर के शूटिंग खिलाड़ी भी पेरिस ओलंपिक का टिकट कटा चुके हैं।
विज्ञापन

शुभांकर की इस उपलब्धि से ट्राइसिटी के गोल्फ खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। शुभांकर शर्मा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। वहीं, चंंडीगढ़ गोल्फ रेंज में अभ्यास भी करते हैं। अपने पहले ओलंपिक का टिकट हासिल करने के बाद शुभांकर शर्मा ने कहा कि ओलंपिक में भारत का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से ही ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहता था। शर्मा ने कहा पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम में मेरे साथ पंजाब के अनुभवी गोल्फर गगनजीत भुल्लर, अदिति और दीक्षा भी हैं। हमारी टीम काफी मजबूत है। हमने पिछले कई टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसका फायदा हमें ओलंपिक में मिल सकता है।
विज्ञापन


जिस स्टार प्लेयर के पिता ने खेलने की सलाह दी, उन्हें ही पीछे छोड़ा : शुभांकर शर्मा के गोल्फर बनने की कहानी दिलचस्प है। दरअसल, शुभंकर के पिता एमएल शर्मा और स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी के पिता डॉ. तुषार सेना में साथ थे। शुभांकर जब सात साल के थे, तब अनिर्बान के पिता ने उन्हें गोल्फ खेलने की सलाह दी। शुभांकर और उसके पिता को सलाह अच्छी लगी। शुभांकर ने उसी साल से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया और 2018 में देश के नंबर-1 गोल्फर बन गए। खास बात यह है कि शुभांकर, अनिर्बान लाहिड़ी को पीछे छोड़ते हुए कर शीर्ष स्थान पर पहुंचे। अब शुभांकर देश के पहले और अनिर्बान नंबर-2 गोल्फर हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में शुभांकर 66वें और अनिर्बान 80वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article