फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Council election in punjab

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा नगर परिषदों का चुनाव

Wed, 25 Feb 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Feb 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
City Council election in punjab

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज पंजाब की 122 नगर परिषदों/पंचायतों की सीटों के लिए मतदान हो रहा है। एक नगर पंचायत के लिए उपचुनाव भी इसी दौरान संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 15,689 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 2062 वार्डों से प्रतिनिधि चुनने के लिए 1486 पोलिंग स्टेशन तथा 3170 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों का भविष्य 28.50 लाख मतदाताओं के हाथ में है। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। इसकी समाप्ति के तत्काल बाद संबंधित पोलिंग बूथों पर ही मतगणना होगी और नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के चुनाव आयुक्त शिवेंद्र सिंह बराड़ ने मंगलवार को बताया कि चुनाव के लिए 7006 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि 160 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

उनके अनुसार आयोग और जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने मतदान के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं। चुनावों के लिए 16715 सिविल कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं, जो कि ईवीएम तथा अन्य सामग्री सहित पोलिंग बूथों पर पहुंच चुके हैं।


संवेदनशीलता के लिहाज से पोलिंग स्टेशनों की संख्या
नगर परिषद/पंचायत
अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन------0163
संवेदनशील पोलिंग स्टेशन------------940
गैर संवेदनशील पोलिंग स्टेशन--------383

फिरोजपुर, तरनतारन के लिए दो पुलिस ऑब्जर्वर
राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर और तरनतारन के लिए दो आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार संवेदनशीलता को देखते हुए फिरोजपुर के लिए डीआईजी क्राइम शिव कुमार वर्मा और और तरनतारन के लिए डीआईजी प्रशासन निलाभ किशोर को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed