फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City comes again due to encroachment, goods found in the corridors

फिर से अतिक्रमण की जद में आया शहर, बरामदों में लग रहा सामान

Thu, 18 Mar 2021 09:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
City comes again due to encroachment, goods found in the corridors
चंडीगढ़। शहर एक बार फिर अतिक्रमण की जद में आने लगा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नगर निगम ने शहर के सभी बाजारों के बरामदों को खाली करा दिया था। वहीं, अब पार्किंग से लेकर बरामदों तक अच्छा खासा अतिक्रमण देखने को मिल जाएगा। बड़ी बात यह है कि अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाती है। एक तरफ अतिक्रमण और दूसरी ओर बाजारों में उमड़ रही भीड़ से कोराना संक्रमण का खतरा है। बता दें कि शहर के सेक्टर-22, सेक्टर-15 और सेक्टर 41 की मार्केट के बरामदों में दुकानदारों ने सामान सजा रखा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने साल 2019 के अंत में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सभी वेंडरों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित कर दिया था। बरामदों में सामान लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी थी। निगम की सख्ती देखकर पार्किंग भी खाली रहती थी और बरामदों में चलने के लिए लोगों को आसानी से जगह मिल जाती थी। अब हालात पहले की तरह हो गए हैं। बरामदों में सामान लगने लगा है। सेक्टर-19 की सदर मार्केट की पार्किंग पर भी पूरी तरह से वेंडरों का कब्जा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पंजाब-हरियाणा के वेंडरों को जगह मिलने के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
जहां शिकायत मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। कहीं बरामदों में सामान लग रहा है तो अतिक्रमण हटाओ दस्ते को जांचने के लिए कहा जाएगा।
-सौरभ अरोड़ा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed