{"_id":"5730e4e74f1c1b652f919db8","slug":"city-bus-will-start-in-mohali-route-final-85-bus-will-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः मोहाली में 12 रुटों पर चलेंगी 87 सिटी बसें, ये हैं रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः मोहाली में 12 रुटों पर चलेंगी 87 सिटी बसें, ये हैं रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 10 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : file photo
मोहाली के लोगों को सिटी बस सर्विस का तोहफा देने के लिए नगर निगम का थिंक टैंक पूरी प्लानिंग से जुट गया है। पहले चरण में निगम अधिकारियों ने बसों के 12 रूट तय किए गए है। इन पर 87 बसें चलाने की योजना है। बसे पूरी तरह ग्रिड सिस्टम पर चलेंगी। हर 20 मिनट बाद बसों की सर्विस रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। निगम जल्द इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए निकाय विभाग के पास भेजेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम काफी समय से शहर में सिटी बस सर्सिस शुरू करने तैयारी कर रहा है। पहले केंद्र सरकार के सहयोग से बसें चलाई जानीं थीं। लेकिन केंद्र ने यह स्कीम वापस ले ली। इसके बाद काम अधर में लटक गया था। वहीं, अब निगम ने नए सिरे से यह प्लानिंग की है।
विज्ञापन
बस सर्विस में नगर निगम के अलावा गमाडा, नगर काउसिंल जीरकपुर को भी शेयर होल्डर बनाया गया है। जिक्रयोग कि शहर को बसे हुए 39 साल हो गए है। लेकिन अभी तक भी शहर में लोकल बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। मजबूरी में लोगों को सीटीयू बसों या ऑटो से सफर करना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम देनी पड़ती है।
विज्ञापन
बसों के रूट
रूट बसें
रेलवे स्टेशन से पीजीआई 4
खरड़ से जीरकपुर 14
रेलवे स्टेशन से छह बस स्टैंड 5
रेलवे स्टेशन से सेक्टर-43 बस स्टैंड 4
आईएसबीटी फेज-6 से जीरकपुर 9
आईएसबीटी फेज-6 से एयरपोर्ट 9
सेक्टर-65 से नया गांव 9
फेज-11 से सेक्टर-43 4
मोहाली से बनूंड़ 9
खरड़ से मोहली स्टेशन 6
लांडरां बस स्टैंड से फेज-6 5
सेक्टर-65 से नया गांव 9