फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Beautiful immersed in New Year celebrations

Chandigarh News: नए साल के जश्न में डूबा सिटी ब्यूटीफुल, स्वैग से 2025 का स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
City Beautiful immersed in New Year celebrations
चंडीगढ़। रात 12 बजते ही सिटी ब्यूटीफुल में हैप्पी न्यू ईयर का जश्न शुरू हो गया। शहरवासियों ने साल 2024 को अलविदा कह नए साल का अपने-अपने अंदाज में स्वागत किया। नए साल के आगमन पर शहर भर में देर रात तक चंडीगढि़ए खूब झूमे। पंजाबी व अंग्रेजी गानों पर खूब डांस और धमाल हुआ। हर तरफ नए साल की धूम रही। पटाखे चलाकर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शहर के सभी डिस्कोथेक, क्लब व होटल लोगों से भरे थे। नए साल के जश्न में कोई भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने कमर कस रखी थी। पुलिस ने शहर में 62 नाके लगा रखे थे। शहरवासियों की सुरक्षा के साथ शांति बनाए रखने के लिए 2300 जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में वर्ष 2024 की विदाई और 2025 का वेलकम करने के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। रेस्टोरेंट, होटल खूबसूरत ढंग से सजाए गए थे। होटल, रेस्तरां और क्लबों में स्पेशल ऑफर दिया गया। इसमें शराब से लेकर म्यूजिकल नाइट के साथ लजीज व्यंजनों का इंतजाम था। म्यूजिक की धुन पर युवा देर रात तक थिरकते नजर आए। कुछ लोग अपने-अपने परिवार के साथ होटलों में जश्न मनाने पहुंचे थे। क्लबों में खूब जाम से जाम टकराते नजर आए। नए साल को लेकर युवाओं में उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन


शहरभर में इस तरह अलर्ट मोड़ पर रही पुलिस
यूटी पुलिस ने नए साल का जश्न मनाए जाने वाले कुछ बड़े स्थानों को पहले ही चिह्निनत कर लिया था। इनमें प्लाजा सेक्टर-17, एलांते मॉल, औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक, अरोमा सेक्टर-22, मध्य मार्ग सेक्टर-7, 8, 9, 26 के होटल, सेक्टर-35, 43, 22 के होटल और औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो और अन्य क्लब शामिल थे। पुलिस की ओर से गुंडागर्दी को रोकने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों और एसएचओ को विशेष निर्देश दिए गए थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से 13 जीओ, 16 एसएचओ, 19 इंस्पेक्टर और 1450 एनजीओ/ओआर तैनात किए गए थे। शहर में 44 इंटरनल और 18 बाहरी सीमाओं पर नाके लगे थे। विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस-छह, फायर टेंडर-पांच, हाइड्रोलिक लैडर-तीन, अस्का लाइट-छह और क्यूआरटी-तीन तैनात की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा इंस्पेक्टर की देखरेख में एक विशेष महिला दस्ता भी बनाया गया था, जिसका जिम्मा पुलिस मुख्यालय निरीक्षण परमजीत कौर को दिया गया था। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर महिला कर्मचारियों के साथ आठ पीसीआर तैनात रही। सेक्टर-7, 8, 9, 10 और 11 में अंदरूनी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इन सड़कों पर केवल स्थानीय सेक्टर निवासियों को ही एंट्री करने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस्ड में फुल रहे होटल-रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री
शहर के कई होटल व रेस्टोरेंट ही नहीं तकरीबन सभी क्लब भी पहले से ही जश्न के लिए एडवांस में बुक हो रखे थे। संचालकों की ओर से युवाओं व शहरवासियों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए गए। इस दौरान काफी लोग भीड़ होने के कारण क्लबों में एंट्री मांगते रह गए लेकिन क्लब पहले से फुल होने की वजह से एंट्री नहीं दी गई। सेक्टर-26 के कुछ क्लबों में तो 40 हजार से दो लाख में डाइन व स्टैंडिंग टेबल बुक हो रखे थे।


पुलिस ने शराब पीकर वाहन चालकों के काटे धड़ाधड़ चालान
नए साल का जश्न मनाने के चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी व्यवस्थाएं ठीक रखने के लिए पहले ही तैयारी की गई थी। ट्रैफिक पुलिस के करीब 250 कर्मियों को तैनात किया गया था जिसमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, लेडी कांस्टेबल और स्वयंसेवक शामिल थे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ड्रंक एंड ड्राइव के करीब 12 नाके लगाए गए थे, जहां हर आने-जाने वाले वाहन चालक को चेक किया जा रहा था। इसके अलावा बिना पार्किंग के खड़े होने वाले वाहनों को उठाने के लिए आठ टोइंग और रिकवरी वाहनों सहित मोबाइल टीमों को तैनात किया गया था। इन नाकों पर पुलिस के जवानों ने नशे में धुत काफी वाहन चालकों के धड़ाधड़ चालान भी काटे। हालांकि, कुछ वाहन चालकों को पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाकर छोड़ दिया। सेक्टर-26/7 चौक पर तो पुलिस ने हर गाड़ी चालक की नशे को लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed