फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Citizen's Charter will be Applied in chandigarh on april 29

सिटीजन चार्टर लागू होने की तारीख तय, अधिकारी होंगे जवाबदेह

Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Citizen's Charter will be Applied in chandigarh on april 29
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

गुड न्‍यूज, प्रशासक की मंजूरी मिलने के बाद चंडीगढ़ में सिटीजन चार्टर लागू होने की तारीख तय कर दी गई है। प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी की मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को नगर निगम कमिश्नर ने सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे उन्हें बताया गया कि शुक्रवार को सिटीजन चार्टर लांच कर दिया जाएगा और लागू होने के बाद हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेवारी तय हो जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम की सदन की बैठक भी है इस बैठक के दौरान ही सिटीजन चार्टर का लाचिंग समारोह रखा गया है।

विज्ञापन


इन तरह कर सकते हैं शिकायत
नगर निगम ने समस्याएं बताने के लिए मैनुअल के साथ आनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा दी है। नगर निगम के अनुसार 155304 हेल्पलाइन नंबर पर काल करने के अलावा नगर निगम की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम में शिकायत निवारण केंद्र भी बना दिया गया है। कमिश्नर के अनुसार जिस स्तर पर काम की फाइल रुकेगी उसके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर की अभी ही हवा निकल रही है
नगर निगम की ओर से 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए नया शिकायत निवारण केंद्र नगर निगम कार्यालय में बनाया गया है लेकिन यहां पर कई लोगों की शिकायत दर्ज होने के बावजूद समस्यां दूर नहीं हो रही है। निवासी विशाल का कहना है कि सेक्टर-43 ए के मकान नंबर-881 के सामने पिछले 20 दिन से पत्ते पड़े है जिन्हें नगर निगम की ओर से उठाया नहीं जा रहा है। विशाल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास पत्तें उठाने के लिए ट्राली नहीं है। उनका कहना है कि यह हेल्पलाइन नंबर लोगों की मदद नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed