फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Citizen's Charter in PU fron today

आज से घर बैठे ही दूर होगी पीयू के छात्रों की समस्या

Tue, 14 Jan 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Citizen's Charter in PU fron today

पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए मंगलवार का दिन काफी खास होगा। पीयू के एग्जामिनेशन सिस्टम को हाईटेक करने के लिए सिटीजन चार्टर की शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


पीयू में डीएमसी से लेकर माइग्रेशन या रोल नंबर से संबंधित हर तरह की दिक्कतें अब घर बैठे ही 2 से 5 दिन के भीतर दूर हो जाएंगी।

साथ ही किसी तरह की परेशानी के हल होने की पूरी जानकारी भी इमेल या एसएमएस से विद्यार्थियों के पास पहुंच जाएगी। मंगलवार दोपहर बाद पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर पीयू सिटीजन चार्टर की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने से पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह की अगुवाई में नए सिस्टम को डेवलेप किया जा रहा था। एक हफ्ते से सिटीजन चार्टर का ट्रायल भी सोमवार को पूरी तरह से सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.परविंदर सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों की सोमवार को भी अहम बैठक हुई। इसमें पूरे सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि पीयू में सिटीजन चार्टर की शुरुआत की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने 22 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित की थी।

पीयू का एग्जामिनेशन विभाग अब आगामी सत्र से अंडर ग्रेजुएट कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम और पीजी की तर्ज पर ऑनलाइन आवेदन फार्म स्वीकार करने की तैयारी में है। अप्रैल तक इस सिस्टम को भी फाइनल अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed