{"_id":"5f0c839e8ebc3e637e5c6e00","slug":"citco-will-end-financial-crisis-with-the-help-of-international-food-apps-chandigarh-news-pkl3812003180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फूड एप के सहारे सिटको खत्म करेगा आर्थिक तंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फूड एप के सहारे सिटको खत्म करेगा आर्थिक तंगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी से उभरने के लिए सिटको (चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) कई अहम फैसले ले चुका है। अब सिटको अपने होटलों और रेस्टोरेंटों के खाने की बिक्री बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय फूड एप का सहारा लेने जा रहा है। इनके माध्यम से सिटको ऑनलाइन फूड की डिलीवरी शुरू करेगा। इसके लिए दो अंतराष्ट्रीय फूड एप्प कंपनियों का चयन किया गया है।
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए 23 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान सिटको के सभी होटल और रेस्टोरेंट पर भी ताला लग गया था। लॉकडाउन के चलते सिटको के सामने कर्मचारियों की सैलरी का संकट खड़ा हो गया था। आर्थिक संकट से उभरने के लिए सिटको प्रबंधन पूर्व में भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले चुका है। अब खाने की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय फूड एप का सहारा लेने का सिटको प्रबंधन ने निर्णय किया है। इसके लिए दो फूड एप के नामों का चयन किया जा चुका है। जल्द ही इसे लेकर सिटको प्रबंधन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
जोमेटो और स्वीगी पर बनी सहमति
सिटको ने ऑनलाइन फूड बिक्री के लिए दो अंतरराष्ट्रीय फूड एप जोमेटो और स्वीगी को शामिल किया गया है। सिटको के स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। स्वीकृति मिलते ही इसे लेकर प्रबंधन नोटिफिकेशन जारी कर देगा।