फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cilender, Stealing gas cylinder in Chandigarh, gas cylinder in Chandigarh

गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए बेहद अहम खबर

Sun, 24 Apr 2016 10:35 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
cilender, Stealing gas cylinder in Chandigarh, gas cylinder in Chandigarh
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप घर के लिए सिलेंडर खरीदने के जा रहे हैं तो ये बेहद अहम खबर जरूर पढ़ लें। आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अब सिलेंडर की मापतौल की टेंशन खत्म हुई। अब अगर सिलेंडर से गैस चोरी हुई तो आप आसानी से इसका पता लगा सकेंगे। घरेलू गैस की होम डिलीवरी के बाद ग्राहकों के मन में तौल में कम गैस होने का डर होता था।
विज्ञापन


लेकिन लोगों की मापतौल को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर तेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद सिलेंडर में टेंपर्ड प्रूफ सील (हाईक्वॉलिटी गैस सील) लगाने की मंजूरी दे दी। इसे चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में अप्रैल 2016 से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के गैस डीलरों के अनुसार टेंपर्ड प्रूफ सील को मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल से लागू कर दिया गया है। यह एक विशेष हाई क्वालिटी गैस सील है। गैस के लिए आम लोगों की तमाम शिकायतें आती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टेंपर्ड सील
विशेषज्ञों के अनुसार टेंपर्ड प्रूफ सील एक हाई क्वॉलिटी गैस सील है। गैस भरने के बाद इसके जरिये सिलेंडर को लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद एक विशेष स्टैंप लगाई जाती है।

इस दौरान ग्राहक तक गैस पहुंचने के बीच अगर किसी तरह की छेड़छाड़ होती है तो पता चल जाएगा। क्योंकि इस लॉक को दोबारा लगाया जा सकता है, लेकिन इसके स्टैंप को दोबारा नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए, आपके सिलेंडर में गैस की मात्रा सही रहेगी। आपको ध्यान देना होगा कि सील पर स्टैंप लगी है या नहीं।

ऐसे होता थी हेराफेरी
सिलेंडर पर अभी तक प्लास्टिक की सील लगाई जाती थी। इसे हटाकर गैस निकालना और वापस उसमें फिट करना काफी आसान था। वहीं गैस एजेंसी से जुड़े लोगों के अनुसार प्लास्टिक की सील पर गर्म पानी पड़ते ही वह फैल जाती थी। जिससे गैस चोरी संभावना अधिक रहती थी। गैस तौलकर न लेने वाले उपभोक्ता को नुकसान उठाना पड़ता था।


कोट
ऊपर से आए आदेश के बाद गैस सिलेंडर में पुरानी सील की जगह टेंपर्ड प्रूफ सील का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इससे सिलेंडर से गैस चोरी की संभावना कम हो गई है। सिलेंडर से छेड़छाड़ का तुरंत पता चल जाएगा।
- राहुल, एरिया सेल्स मैनेजर एचपीसीएल, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed