{"_id":"07ed9ba555860e39703b744943446623","slug":"cii-it-conclave-k-k-sharma-it-policy-it-industry-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई में आईटी कॉनक्लेव, नई पॉलिसी पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईआई में आईटी कॉनक्लेव, नई पॉलिसी पर विचार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग इंटरप्रिन्योर को मौका देना है तो सिटी ब्यूटीफुल में एक से ज्यादा इनक्यूबेशन सेंटर की आवश्यकता है। चंडीगढ़ के आईटी पार्क में एक इंटरप्रिन्योर डेवलपमेंट सेंटर काम कर रहा है।
ऐसे सेंटरों के लिए सरकारी भवनों का उपयोग किया जा सकता है। इनके माध्यम से युवाओं को मौका मिल सकेगा। यह कहना है चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार केके शर्मा का।
वे सीआईआई की ओर से सीआईआई हेडक्वार्टर सेक्टर-31 में आयोजित दो दिवसीय आईटी कॉनक्लेव डेस्टिनेशन आईटी एट नॉर्थ के उद्घाटन समारोह पर बोल रहे थे।
इस वार्षिक आयोजन की थीम ‘थिकिंग एहेड ऑफ द कर्व थ्रू इनोवेशन’ है। शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन जल्द नई आईटी पॉलिसी लाएगा। उन्होंने कहा कि इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी का प्रभाव जीवन पर स्पष्ट है।
विज्ञापन
इसलिए आईटी सेक्टर को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाने की आवश्यकता है। सिटी में आईटी पार्क के स्थापित होने के बाद आईटी सेक्टर में रेवेन्यू भी बढ़ा है। आईटी सेक्टर में रोजगार के बढ़ते मौकों को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां रोजगार के मौके दे रही हैं।
शर्मा ने कहा कि यहां के सॉफ्टवेयरों की देश-विदेश में धूम है। आईटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी है कि आईटी पार्क और समुचित फंड्स जारी किए जाएं। केके शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें आविष्कारों की डिमांड है।
निरंतर विकास के लिए आविष्कार जरूरी
आईटी प्रोफेशनलों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ की आईटी सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि आविष्कार और सूचना तकनीक में एक अद्वितीय समानता है।
प्रेरणा पुरी ने कहा कि देश में जमीनी स्तर पर देसी आविष्कार हो रहे हैं। उन्हें बोलचाल में जुगाड़ कहा जाता है। निरंतर विकास करने के लिए आविष्कार जरूरी हैं। चंडीगढ़ प्रशासन इस दिशा में काम कर रहा है। सूचना क्योस्क और मोबाइल कंप्यूटिंग को पेश किया जा रहा है।
पंजाब भी कर रहा आईटी को प्रोत्साहित
पंजाब सरकार के सूचना और तकनीक के प्रिंसिपल सचिव एआर तलवार ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द आईटी उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष इंसेटिव प्रदान करने संबंधी नई आईटी पॉलिसी को अधिसूचित करने जा रही है।
मोहाली में करीब 1700 एकड़ में एक आईटी सिटी बनाई जा रही है। अमृतसर में आईटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मोहाली और अमृतसर को सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए दो प्रमुख आईटी केंद्रों के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। अमृतसर में एक इनक्यूबेशन सेंटर भी प्रस्तावित है।