फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   choudhary virendra shows energy amit shah mahendragarh rally

अमित के आगे शाही दम दिखाएंगे चौ. बीरेंद्र

Wed, 13 Aug 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
choudhary virendra shows energy amit shah mahendragarh rally

भाजपा के चुनावी आगाज के साथ जींद में 16 अगस्त को होने जा रही रैली कांग्रेस के दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह के लिए शक्ति प्रदर्शन का मंच साबित होगी। हुड्डा सरकार से नाराजगी जाहिर कर भाजपा में जा रहे राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह रैली में अपनी ताकत का एहसास करा सकते हैं।

विज्ञापन


युवा शक्ति बदलाव की ओर संगठन की ओर से आयोजित इस रैली से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार रात संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। इसमें शाह ने रैली की तैयारियों के बारे में जायजा लिया था।
विज्ञापन


विधायक समेत कई बड़े नेताओं के पाला बदलने के आसार
संगठन का दावा है कि शाह की जींद रैली में तीन मौजूदा विधायकों समेत करीब तीन दर्जन बड़े नाम पाला बदल सकते हैं। इनमें कुछ वर्तमान विधायक, कुछ पूर्व मंत्री और कुछ अन्य कद्दावर नेता शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में संगठन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह पूनिया ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ अमित काजल और विभोर बत्रा भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करना स्वीकार किया है। जबकि बीरेंद्र सिंह इस रैली की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई को अभी इस रैली का न्योता नहीं भेजा गया है।


पांच लाख लोगों को शमिल होने का दावा:
संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि जींद रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह अभी तक गलत पार्टी में थे अब वे 16 अगस्त को सही दिशा में जाएंगे। कोई भी दागी नेता हमारे मंच पर नहीं दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed