{"_id":"8a662fbcaf769f136be7eba53eb73e0d","slug":"choclate-cake-in-cooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट केक: कुकर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट केक: कुकर में
अमर उजाला, खुशबू गोयल
Updated Mon, 30 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब कोई खास सेलिब्रेशन हो, आपने अपने हाथ से केक बनाने की सोची हो और लाइट न हो तो क्या करें? ऐसे में प्रेशर कुकर में केक बनाकर जुगाड़ किया जा सकता है, अब कुकर में केक कैसे बनेगा? आइए जानते हैं-
आवश्यक सामग्री-
मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
दूध - 200 ग्राम (एक कप)
बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि-
विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यक सामग्री-
मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
दूध - 200 ग्राम (एक कप)
बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि-
- केक बनाने के लिये पहले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये।
- एक छोटी चम्मच मैदा लेकर घी लगे बर्तन में डालिए तथा बर्तन को पकड़ कर इस तरह घुमाएं कि बर्तन के अंदर मैदा की पतली परत बन जाए। फिर अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दें।
- अब मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लें। किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी मिला कर अच्छी तरह से फैंट लें। फिर कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण में छना हुआ मैदा थोड़ा-थोड़ा डालकर फैंटते रहें। जब सारा मैदा डल जाए तो 2-3 मिनट तक अच्छी तरह से फैंटे ताकि गुठलियां न रहें।
- अब इस पेस्ट में थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर फैंटते रहें। केक के लिये पेस्ट तैयार है। अब इसमें इच्छानुसार अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं।
- अब केक कंटेनर को कुकर में इस तरह रखें कि उसका तला कुकर की तली से न लगे। इसके लिए कुकर के अंदर एक कटोरी नमक फैला दे। इससे कंटेनर और कुकर की तली के बीच स्पेस आ जाएगा और नमक गरम होकर तापमान भी बनाए रखेगा।
- अब कुकर का ढक्कन ढक का इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिए। दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिए गरम हो जाएगा।
- अब ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर में लें। बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे एक जैसा फैला दें। इस बर्तन को पहले से गरम हुए कुकर में रखिए।
- कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये। ध्यान रहें, ढक्कन पर सीटी न लगी हो।
- अब केक को बिलकुल धीमी आंच पर 40 - 50 मिनिट तक पकाएं। चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिए।
- यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है या केक के अन्दर चाकू डालने पर मिश्रण चाकू पर लग रहा है, तब केक को और बेक कीजिए। दस मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा।
- अब कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दें।ठंडा होने के बाद केक के किनारों से चाकू घुमाकर बर्तन के किनारों से अलग कर लें और हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लें।
विज्ञापन
- केक का घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला हो।
- घोल बनने के तुरन्त बाद उस बेक करने के लिए रख दें। देर करने पर केक अच्छे से फूलेगा नहीं।
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन