{"_id":"a5e34e559c4f395846f3a82f7da1b936","slug":"chitfund-scam-arrest-warrant-released-of-accused-ashok-mittal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाला: पत्नी, बेटे समेत अशोक मित्तल होंगे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड घोटाला: पत्नी, बेटे समेत अशोक मित्तल होंगे गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित चिटफंड घोटाले में आरोपी अशोक मित्तल की गिरफ्तारी के वारंट जारी हो गए हैं। पत्नी और बेटा भी अरेस्ट होंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी की अदालत ने आरोपी अशोक मित्तल, पत्नी चेतना मित्तल और बेटे अर्पित मित्तल के गिरफ्तारी वारंट जारी किये हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-4 पंचकूला निवासी मित्तल दंपति ने किटी के नाम पर पंचकूला और अन्य जिलों से करीब 12 लोगों को 8 करोड़ रुपये का चूना लगाया। कोर्ट ने 22 दिसंबर तक मित्तल दंपति को गिरफ्तार करने के वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से हो रही थी ठगी
पंचकूला के नामी व्यापारियों और हिसार के विभिन्न जिलों के लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाला अशोक मित्तल पिछले लंबे समय से ठगी के काम में जुटा था। वह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले उनसे मीठी बातें करता था और जानकारी जुटाता था।
विज्ञापन
जैसे ही उसको पता चलता कि वह करोड़पति है उनके साथ छोटी-बड़ी पार्टी भी करता था। पंचकूला निवासी राम कुमार मित्तल, अजय अग्रवाल, शीश पाल, सुशील मित्तल, रोहित गोयल, संजय कुमार, विपिन गुप्ता, राजेंद्र कुमार गांधी, अनिल अग्रवाल, तरुण गर्ग, पुनीत तायल की शिकायत पर मित्तल दंपति के खिलाफ धारा 406, 420, आईपीसी 3, 4
चिटफंड एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।
रामकुमार मित्तल ने बताया कि अशोक मित्तल, चेतना मित्तल और अर्पित मित्तल एवं उनके नौकर मिलकर होटलों में मीटिंग करते थे और वहां किटी के नाम पर लोगों से पैसा इकट्ठा करते थे। जिस व्यक्ति की किट्टी निकलती थी, अशोक मित्तल की पत्नी चेतना मित्तल फोन से मंगवाती थी या फिर उसकी पत्नी या बेटा अर्पित, नौकर या ड्राइवर आकर पैसा लेकर चले जाता था।